फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Pickup collided with police jeep, two home guard jawans died; A dozen injured including 6 policemen

Bihar : पिकअप ने पुलिस जीप को मारी टक्कर, दो होमगार्ड जवान की मौत; 7 पुलिसकर्मी समेत दर्जन भर घायल

Sat, 06 May 2023 09:53 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 06 May 2023 09:53 AM IST
सार

सड़क हादसे के बाद चकाई-जमुई मेन पर आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर राहगीर और स्थानीय लोग पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मी और पिकअप वैन पर सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। इसमें होमगार्ड के दो जवान की मौत हो गई।

विज्ञापन
Bihar: Pickup collided with police jeep, two home guard jawans died; A dozen injured including 6 policemen
हादसे के बाद जिप्सी की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई में भीषण सड़क हादसा हुआ है। इसमें 2 होमगार्ड जवानों की मौत हो गई। वहीं 6 पुलिसकर्मी समेत दर्जनभर लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज चल देवघर के अस्पताल में चल रहा है। घटना चकाई थाना इलाके के महेशा पत्थर मोड़ के पास की है। शुक्रवार मध्य रात्रि पुलिस की पेट्रोलिंग जीप में पिकअप वैन ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिसकर्मी जीप के नीचे दब गए। 

विज्ञापन


घटना के बाद चकाई-जमुई मेन पर आवागमन बाधित हो गई। सड़क पर राहगीर और स्थानीय लोगा पहुंचे। इसके बाद पुलिसकर्मी और पिकअप वैन पर सवार लोगों को बाहर निकालकर अस्पताल ले गए। इसमें होमगार्ड के दो जवान की मौत हो गई। मृतक जवान की पहचान चकाई थाना में तैनात होमगार्ड जवान अरविंद सिंह एवं कौशलेंद्र यादव के रूप में हुई है।
विज्ञापन

 

Bihar: Pickup collided with police jeep, two home guard jawans died; A dozen injured including 6 policemen
घायल पुलिसकर्मियों का इलाज चल रहा है। - फोटो : अमर उजाला

6 पुलिसकर्मी पुलिस जीप से पेट्रोलिंग कर रहे थे
बताया जाता है कि चकाई थाना की गश्ती वाहन जिप्सी पर सवार होकर सब इंस्पेक्टर सच्चिदानंद सिंह सहित 6 की संख्या में होमगार्ड जवान रात्रि पेट्रोलिंग कर बामदह से चकाई की और आ रहे थे। इसी बीच चकाई-जमुई मुख्य मार्ग के महेशा पत्थर मोड़ पर तेज रफ्तार डीजे लदे पिकअप वाहन ने गश्ती वाहन को टक्कर मार दी। हादसे में चकाई थाना के एसआई सच्चिदानंद सिंह, चालक कुंदन गुप्ता, अरविंद सिंह, कालेश्वर यादव, वकील महतो, विनय यादव, काशी मंडल कुल सात पुलिसकर्मी घायल हो गए। पिकअप वाहन का चालक सहित पिकअप सवार अन्य 6 लोग सहित कुल 13 घायल हो गए। दुर्घटना के बाद पिकअप वाहन का चालक वाहन में ही फंस गया। काफी मशक्कत के बाद पिकअप वाहन के चालक को वाहन से निकाला गया। घटना की सूचना मिलते ही चकाई थाना और चंद्रमंडीह थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया। जिसके बाद चकाई रेफरल अस्पताल में मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद घायलों को देवघर और जमुई रेफर कर दिया है। जैसे ही इस घटना की सूचना वरीय पुलिस पदाधिकारियों को मिली। जमुई लाइन डीएसपी आशीष कुमार सिंह घायलों का हाल जानने चकाई रेफरल अस्पताल पहुंचे और घायलों को बेहतर इलाज के लिए जमुई और देवघर भेजवाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed