फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar People Loot Soft Drink Bottles from Moving Truck Amid Sweltering Heatwave Video Viral

Bihar: भीषण गर्मी में फ्री कोल्ड ड्रिंक्स! बिहार में शीतल पेय की लूट कहां मच गई, देखें वीडियो

Sat, 27 Jun 2026 12:19 PM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: हिमांशु सिंह बघेल Updated Sat, 27 Jun 2026 12:19 PM IST
सार

पटना के फतुहा में दो ट्रकों की आमने-सामने की टक्कर के बाद दोनों वाहन सड़क किनारे पलट गए। हादसे में चालक और खलासी घायल हो गए। दुर्घटना के बाद ट्रक में लदी करीब सात लाख रुपये की कोल्ड ड्रिंक ग्रामीण उठाकर ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
Bihar People Loot Soft Drink Bottles from Moving Truck Amid Sweltering Heatwave Video Viral
ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उठा ले गए ग्रामीण - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

पटना के फतुहा थाना क्षेत्र में शनिवार को दो ट्रकों के बीच आमने-सामने हुई भीषण टक्कर के बाद अफरा-तफरी मच गई। हादसा फतुहा गांव के समीप कंचनपुर के पास हुआ, जहां टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए। दुर्घटना के बाद एक ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलों को आसपास के ग्रामीण उठाकर ले जाने लगे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन




18 टन कोल्ड ड्रिंक लेकर आ रहा था ट्रक
ट्रक मालिक ने बताया कि ट्रक उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से करीब 18 टन कोल्ड ड्रिंक लेकर फतुहा की ओर आ रहा था। कंचनपुर के पास सामने से आ रहे दूसरे ट्रक से उसकी आमने-सामने की टक्कर हो गई। हादसे के बाद दोनों ट्रक सड़क किनारे गड्ढे में पलट गए और ट्रक में लदा अधिकांश कोल्ड ड्रिंक सड़क पर बिखर गया।
विज्ञापन


सात लाख रुपये थी कीमत
ट्रक मालिक के अनुसार, ट्रक में लदे कोल्ड ड्रिंक की कीमत करीब सात लाख रुपये थी। उनका आरोप है कि दुर्घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच गए और ट्रक से कोल्ड ड्रिंक की बोतलें उठाकर ले गए। उन्होंने दावा किया कि करीब सात लाख रुपये मूल्य का माल ग्रामीणों द्वारा ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें-  Bihar News: फैजल खान को अब 30 जून तक राहत, तब तक गिरफ्तारी लगी रही रोक; अंगरक्षकों को नहीं मिली जमानत

ट्रक चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल
हादसे में ट्रक चालक प्रवीण यादव और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को इलाज के लिए पास के एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। फतुहा थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सुचारु कराने की कार्रवाई शुरू की। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed