{"_id":"614fd97f371015590f131faf","slug":"bihar-panchayat-first-phase-election-result-151-panchayats-of-10-districts-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार पंचायत चुनाव: पहले चरण की मतगणना जारी, 10 जिलों की 151 पंचायतों के आएंगे परिणाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार पंचायत चुनाव: पहले चरण की मतगणना जारी, 10 जिलों की 151 पंचायतों के आएंगे परिणाम
Sun, 26 Sep 2021 09:04 AM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Sun, 26 Sep 2021 09:04 AM IST
सार
बिहार में पहले चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना जारी है। 151 पंचायतों के परिणाम आएंगे। पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को 10 जिलों में वोट डाले गए थे।
विज्ञापन
मतगणना
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पहले चरण के पंचायत चुनाव की मतगणना सुबह आठ बजे से जारी है। 151 पंचायतों के परिणाम आएंगे। पहले चरण के पंचायत चुनाव के लिए शुक्रवार को10 जिलों में वोट डाले गए थे। मतदान की तरह मतगणना के लिए सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर मतगणना का कार्य सोमवार को भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
राज्य निर्वाचन आयोग के सूत्रों ने बताया कि सभी प्रखंडों और जिलों में मतगणना सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। ईवीएम एवं मतपेटियों को सख्त सुरक्षा व्यवस्था के तहत खोला गया और सभी वोटों की गिनती की जा रही है। मतगणना केंद्रों पर उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों की तैनाती पूरी कर ली गई है। आयोग के अनुसार, पहले चरण के पंचायत चुनाव में 65.50 फीसदी मतदान हुआ।
विज्ञापन