{"_id":"615190888ebc3e058b35189f","slug":"bihar-panchayat-elections-violence-two-men-killed-after-dispute-of-candidature-in-khagaria","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार : पंचायत चुनाव की रंजिश में डबल मर्डर से दहला खगड़िया, प्रतिद्वंदी के मना करने के बाद बने थे प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार : पंचायत चुनाव की रंजिश में डबल मर्डर से दहला खगड़िया, प्रतिद्वंदी के मना करने के बाद बने थे प्रत्याशी
Mon, 27 Sep 2021 03:06 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Mon, 27 Sep 2021 03:06 PM IST
सार
डबल मर्डर की इस घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बेलदौर विधायक पन्नालाल पटेल भी घटना स्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संत्वाना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
फायरिंग(सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार में पंचायत चुनाव का पहला चरण संपन्न हो गया, लेकिन खूनी संघर्ष की घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला खगड़िया का है, जहां चुनावी रंजिश के कारण दो लोगों को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। घटना बेलदौर थाना के रोहियामा गांव की है। दोहरे हत्याकांड के बाद गांव में भारी पुलिस बल तैनात है। मृतकों के नाम किशन चौधरी और हरबेल यादव हैं।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, किशन चौधरी की पत्नी सुलेखा देवी ने बताया कि उसके पति पंचायत समिति सदस्य पद के लिए चुनाव में खड़ा होना चाह रहे थे। गांव के लोगों का पूरा समर्थन मिल रहा था। लोगों के समर्थन करने के बाद ही उन्होंने पंचायत समिति पद पर खड़ा होने का फैसला किया था, लेकिन ढोलन चौधरी और उसके लोगों ने उसके पति की गोली मारकर हत्या कर दी। पति गांव में बैठक के लिए घर से निकले थे और बैठक में ही उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
पुलिस ने एक शख्स को हिरासत में लिया
डबल मर्डर की इस घटना के बाद पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद बेलदौर विधायक पन्नालाल पटेल भी घटना स्थल पर पहुंचे और मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें संत्वाना दी। पुलिस ने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
गांव में पुलिस बल तैनात
खगड़िया एसपी अमितेश कुमार ने बताया कि बेलदौर थाना के रोहियामा गांव में दो लोगों की गोली मारकर हत्या करने की घटना सामने आई है। प्रथम दृष्टया आपसी रंजिश की बात बताई जा रही है। पंचायत चुनाव को लेकर जो बात बताई जा रही है, उसको लेकर पड़ताल की जा रही है। फिलहाल एक शख्स को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूछताछ जारी है। जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बलों को तैनात किया गया है। गांव का माहौल शांत है।