फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Pacs Election : Three hundred dead voters voted in Pacs election in ho Gaya election 2024 Bihar news

Bihar Pacs Election : तीन सौ मृत वोटरों ने किया पैक्स चुनाव में मतदान, राज्य निर्वाचन आयोग से की शिकायत

Thu, 28 Nov 2024 09:25 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 28 Nov 2024 09:25 PM IST
सार

Bihar : जिला प्रशासन का दावा होता है कि चुनाव शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में संपन्न हुआ। लेकिन अगर यह बात भी सामने आए कि जिनकी मौत हो चुकी है, वे लोग भी मतदान करने आये थे, तो क्या हो। ऐसे मतदाताओं की संख्या एक-दो नहीं बल्कि एक जिले में लगभग 300 है।

विज्ञापन
Bihar Pacs Election : Three hundred dead voters voted in Pacs election in ho Gaya election 2024 Bihar news
प्रत्याशी टिंकू सिंह - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

बिहार पैक्स का चुनाव शांतिपूर्ण और स्वच्छ माहौल में संपन्न हो गया। परिणाम भी घोषित हो गये। लेकिन परिणाम की घोषणा होने के बाद एक खबर ने गया में हलचल मचा दी है। मतदान के बाद पता चला कि जिनकी मौत बहुत पहले हो चुकी है, वे लोग भी मतदान में शामिल हुए थे। ऐसे मतदाताओं की संख्या एक दो नहीं बल्कि 300 है। मामला  बोधगया प्रखंड के मोचारिम की है।

विज्ञापन


चुनाव का रिजल्ट आने के बाद हुआ खुलासा 
बिहार पैक्स चुनाव में मतदान में हुए गड़बड़ी का आरोप प्रत्याशी ने लगाया है। बोधगया प्रखंड में 26 नवंबर को पैक्स का मतदान हुआ तथा 27 नवंबर को परिणाम घोषित किया गया। पैक्स के चुनाव का रिजल्ट आने के बाद मोचारिम पंचायत के प्रत्याशी टिंकू सिंह ने दस्तावेजों के साथ इसका खुलासा किया है। इसे लेकर राज्य निर्वाचन आयोग और गया डीएम कार्यालय में शिकायत का आवेदन देकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन


तीन सौ मृत मतदाताओं ने किया मतदान 
प्रत्याशी टिंकू सिंह का कहना है कि मोचारिम में कुल मतदाताओं की कुल संख्या 1049 थी, जिसमें 300 मतदाताओं की मृत्यु पूर्व में हो चुकी है। बचे 749 मतदाताओं में 767 मतदान की बात बताई है। बताया कि इसमें कई मतदाताओं का नाम दो मतदान केंद्रों पर था, जिसमें एक ही मतदाता के दो बार मतदान करने का साक्ष्य मिला है। प्रत्याशी टिंकू सिंह ने प्रमाण के साथ जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है। प्रत्याशी टिंकू सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि मतदान के दिन प्रत्याशी के द्वारा प्रचार का स्टीकर लगा बाइक मतदान केंद्र पर लाया गया था, जिसका उन्होंने विरोध भी किया था। मतदान केंद्र पर तैनात पुलिस पदाधिकारी को इस बात की जानकारी भी दी गई, लेकिन आरोपी उम्मीदवार पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। प्रत्याशी टिंकू सिंह ने आरोप लगाते हुए कहा कि जब मैंने इसका विरोध किया तो मेरे साथ अभद्र व्यवहार व अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया। प्रत्याशी टिंकू सिंह ने पैक्स चुनाव में हुए गड़बड़ी की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed