{"_id":"6745981bf1e9e2ac820fc21d","slug":"bihar-pacs-election-candidate-beaten-voters-for-protesting-against-bogus-voting-in-aurangabad-bihar-police-2024-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"PACS Bihar : बोगस वोटिंग का विरोध करने पर प्रत्याशी ने चार लोगों को पीटा, बेटे भी थे शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PACS Bihar : बोगस वोटिंग का विरोध करने पर प्रत्याशी ने चार लोगों को पीटा, बेटे भी थे शामिल
Tue, 26 Nov 2024 03:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 26 Nov 2024 03:12 PM IST
सार
Bihar : पैक्स के प्रथम चरण के मतदान में जमकर हिंसक झड़प हुए। आरोप उम्मीदवार पर लगाया गया है। इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
मारपीट की तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार में प्राथमिक कृषि साख सहयोग समितियों (पैक्स) के प्रथम चरण के मतदान में औरंगाबाद में जमकर हिंसक झड़पें हुई। पहली घटना देव के बनुआ पैक्स की है, जहां वोटरो को बोगस वोटिंग का विरोध करना महंगा पड़ गया। आरोप है कि बनुआ पैक्स से अध्यक्ष पद के उम्मीदवार कामता सिंह ने अपने तीन बेटों-अरविंद सिंह, गदर सिंह और चंदन सिंह के साथ मिलकर बोगस वोटिंग का विरोध करने वाले वोटरो को खदेड़-खदेड़ कर लाठी-डंडे से बेरहमी से पीटा है। पिटाई से चार वोटर गंभीर रूप से घायल हुए है। घायलों में तेतराइन गांव निवासी वीरेंद्र सिंह, अनील सिंह, कुन्नी सिंह एवं छोटू सिंह शामिल है।
विज्ञापन
बाधित रहा मतदान
घटना की सूचना मिलते ही ढ़िबरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और चारों घायलों को इलाज के लिए देव के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई, जहां इलाज के बाद तीन की हालत स्थिर बनी हुई है। वहीं उनमें घायलों में एक अनिल सिंह को बेहतर इलाज के लिए औरंगाबाद सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। मारपीट के बाद बनुआ पैक्स बूथ पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। नतीजतन मतदान बाधित रहा। कुछ घंटों के बाअद पुनः मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन
दो पक्षों में जमकर चले रोड़े-पत्थर
वही दूसरी घटना देव के ही पूर्वी केताकी पैक्स के पड़रिया स्थित बूथ है, जहां पैक्स अध्यक्ष पद के दो उम्मीदवारों के बूच झडप हो गई। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर रोड़ेबाजी और पत्थरबाजी हुई। मौके पर माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। घटना की सूचना मिलते ही भारी संख्या में पुलिस वहां पहुँच गई। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना में कुछ के आंशिक रुप से चोटिल होने के अलावा किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नही है। दोनों ही स्थानों पर भारी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में मतदान चल रहा है। स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में है। दरअसल इस बार पैक्स चुनाव में भी माहौल लोकसभा-विधानसभा और पंचायत चुनाव जैसा ही दिख रहा है। चुनावी जीत के लिए इन्ही चुनावों जैसे हथकंडे और ताम झाम उम्मीदवारों द्वारा अपनाएं जा रहे है।
विज्ञापन