फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar: Nitish said on cabinet expansion – Deputy CM Tejashwi Yadav will decide, congress on doldrum

Bihar : मंत्रिमंडल विस्तार पर बोले नीतीश- डिप्टी CM तेजस्वी यादव जो तय करेंगे वही होगा...अब कांग्रेस का क्या?

Sat, 11 Feb 2023 07:02 PM IST
कुमार जितेंद्र ज्योति न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कुमार जितेंद्र ज्योति Updated Sat, 11 Feb 2023 07:02 PM IST
सार

Bihar Cabinet Expension : जिस समय बिहार प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बता रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का भरोसा दिलाया है, उसी आसपास मुख्यमंत्री ने यह गेंद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी थी। 

विज्ञापन
Bihar: Nitish said on cabinet expansion – Deputy CM Tejashwi Yadav will decide, congress on doldrum
जमुई में मुख्यमंत्री कई कार्यक्रमों में शामिल हुए, फिर पत्रकारों से बात की। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार कांग्रेस के सपनों पर 'कुठाराघात’ कर दिया है। जिस समय प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह सदाकत आश्रम में संवाददाताओं को बता रहे थे कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उन्हें समाधान यात्रा के बाद मंत्रिमंडल विस्तार का भरोसा दिलाया है, उसी आसपास मुख्यमंत्री ने यह गेंद उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के पाले में डाल दी थी। मुख्यमंत्री शनिवार को भागलपुर-जमुई में समाधान यात्रा पर थे। मुख्यमंत्री से जब पूछा गया कि मंत्रिमंडल विस्तार कब होगा तो उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम से पूछ लीजिए। नए तरह का एलायंस हुआ है तो किस साइड कितना होगा, वह तय कर लेंगे। हम तो वेट ही कर रहे हैं। जो भी तय करेंगे, हम बता देंगे।

विज्ञापन


अब तो कांग्रेस को भी मानना होगा- तेजस्वी भव:
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को ताकत देना एक बार फिर शुरू कर दिया है। बीच में ऐसा लगा था कि वह थोड़ा किनारे हो रहे, लेकिन यह भ्रम के अलावा कुछ नहीं निकला। इस भ्रम के चक्कर में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने तेजस्वी यादव के सवाल पर यह तक कह दिया था कि नीतीश कुमार मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री ही तय करेंगे, कोई और नहीं। शनिवार को भी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष यही बात दुहरा रहे थे, जबकि उधर मुख्यमंत्री जमुई में पत्रकारों को बता रहे थे कि जो भी तय करना है, वह कांग्रेस को भी डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से ही बात करने की सलाह दे रहे थे। साफ कह रहे थे कि वही तय करेंगे। 
विज्ञापन


मदनी के बयान पर बोले- हम जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते
जमीयत उलेमा-ए-हिंद के प्रमुख मौलाना महमूद मदनी के हिंदू-मुस्लिम को लेकर दिए बयान पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हमलोग यात्रा पर हैं। मुझे ऐसे किसी बयान के बारे में जानकारी नहीं है। हमलोग जाति-धर्म की राजनीति नहीं करते हैं। हमलोग सभी को एक साथ लेकर चलते हैं। बिहार में हमलोगों ने सभी के हित में काम किया है और आज भी कर रहे हैं। कौन क्या बोलता है, इससे हमको कोई मतलब नहीं है। हमने ऐसे किसी बयान को देखा भी नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar: Nitish said on cabinet expansion – Deputy CM Tejashwi Yadav will decide, congress on doldrum
भागलपुर में समाधान यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने लोगों से लिए आवेदन। - फोटो : अमर उजाला

भागलपुर में बोले- हम तो एयरपोर्ट चाहते हैं, केंद्र नहीं बना रहा
इससे पहले, भागलपुर में पत्रकारों से बात करते हुए नीतीश ने कहा कि भागलपुर में एयरपोर्ट यहां के लोगों की डिमांड है, लेकिन केंद्र सरकार इसे मानेगी तभी एयरपोर्ट का निर्माण कराना संभव होगा। हमलोगों ने पहले से ही इस मामले को लेकर केन्द्र के समक्ष रखा है। पहले जहां एयरपोर्ट के निर्माण को लेकर केंद्र सरकार ने सहमति दी हुई है, वहां भी निर्माण नहीं हो रहा है। कुछ समय पहले यह बात सामने आई थी कि कुछ जगहों पर प्राइवेट कंपनी छोटे प्लेन का संचालन करेगी। ऐसा होने से भी लोगों को आने-जाने में सहूलियत होती, लेकिन इस पर भी कोई काम आगे नहीं हुआ। भागलपुर ऐसी जगह है जहां बड़ा एयरपोर्ट बनना चाहिए, लेकिन यह काम हमलोगों के हाथ में नहीं है। बिहार में पहले से तय स्थल पर एयरपोर्ट का निर्माण होने के बाद ही वे लोग दूसरी जगह पर इसकी सहमति देंगे। पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी और प्रशांत किशोर की यात्रा के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मेरी सरकारी यात्रा है। अगर कोई व्यक्तिगत रूप से कुछ करता है तो वो उसकी मर्जी है। सभी पार्टी के लोगों को घूमने का अधिकार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed