फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar Cabinet Declared 3500 to Every Family in 7841 Villages Due to Drought Hit

Bihar Cabinet: बिहार में 11 जिलों के 7841 गांव सूखाग्रस्त घोषित, नीतीश सरकार देगी हर परिवार को बड़ी सहायता

Fri, 14 Oct 2022 09:06 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 14 Oct 2022 09:06 AM IST
सार

अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि 11 जिलों के 96 प्रखंडां के 937 पंचायतों में 7841 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 प्रतिशत से अधिक की बारिश की कमी के कारण 70 फीसदी से कम क्षेत्र में फसल की उपज हुई है।

विज्ञापन
Bihar Cabinet Declared 3500 to Every Family in 7841 Villages Due to Drought Hit
बिहार सीएम नीतीश कुमार - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार में 11 जिलों के 7841 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित करने के फैसले पर कैबिनेट की मुहर लग गई। अब इन गांवों के हर परिवार को नीतीश सरकार द्वारा बड़ी मदद दी जाएगी। सरकार की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, सूखाग्रस्त गांव के हर परिवार को विशेष सहायता के रूप में राज्य सरकार की ओर से 3500-3500 रुपये की सहायता दी जाएगी। 

विज्ञापन


अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ ने बताया कि 11 जिलों के 96 प्रखंडां के 937 पंचायतों में 7841 गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है। इन क्षेत्रों में 30 प्रतिशत से अधिक की बारिश की कमी के कारण 70 फीसदी से कम क्षेत्र में फसल की उपज हुई है। उन्होंने बताया, ऐसे में हर परिवार की मदद के लिए बड़ा फैसला किया गया है। 
विज्ञापन


मदद के लिए 500 करोड़ की स्वीकृति
अपर मुख्य सचिव ने बताया, इन गांवों में सभी परिवारों की विशेष सहायता के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 500 करोड़ रुपये की अग्रिम स्वीकृति दी गई है। परिवारों के सर्वे के बाद सभी को 3500-3500 रुपये की सहायता दी जाएगी। उन्होंने बताया, जल्द ही सर्वे का काम शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इन जिलों के गांव सूखाग्रस्त घोषित 
कैबिनेट में जिन जिलों के गांवों को सूखाग्रस्त घोषित किया गया है, उनमें जहानाबाद, औरंगाबाद, शेखपुरा, नवादा, मुंगेर, लखीसराय, भागलपुर, बांका, जुमई, गया और नालंदा शामिल हैं। इसके अलावा कैबिनेट में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में फसल को लेकर भी किसानों को सहायता पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed