फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Youth murdered during Holi Milan Samaroh in Motihari; Bihar Police engaged in investigation

Bihar: होली मिलन समारोह में युवक की हत्या; मुखिया और पूर्व जिप सदस्य के बीच वर्चस्व की लड़ाई के बाद तनाव

Sat, 15 Mar 2025 03:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 15 Mar 2025 03:58 PM IST
सार

आपसी वर्चस्व की लड़ाई में यह घटना हुई। वारदात के बाद इलाके में तनाव है। इधर, मोतिहारी पुलिस ने शांति व्यवस्था के लिए इलाके में भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। पुलिस लोगों से शांति बनाए रखने की अपील कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Youth murdered during Holi Milan Samaroh in Motihari; Bihar Police engaged in investigation
घटना के बाद मुखिया को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुंगेर में एएसआई की हत्या के बाद अब मोतिहारी में होली मिलन समारोह के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि कल्याणपुर थानाक्षेत्र में बखरी पंचायत के मुखिया जगरनाथ राय और पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र राय के बीच की बर्चस्व की लड़ाई ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। शुक्रवार शाम को हुए इस संघर्ष में चाकू लगने से राहुल कुमार नामक युवक की मौत हो गई, जब वह बीच-बचाव करने आया था। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार शाम को मुखिया जगरनाथ राय ने होली मिलन समारोह का आयोजन किया था, इसी दौरान मुखिया के समर्थकों ने पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र राय के समर्थित पैक्स प्रत्याशी चंचल राय पर हमला कर दिया। चंचल राय को पीटते देख उनका भतीजा राहुल कुमार उसे बचाने पहुंचा। इस दौरान राहुल को पेट में चाकू लग गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

विज्ञापन

वारदात के बाद गांव में तनाव का माहौल
राहुल की मौत की खबर फैलते ही गांव में तनाव फैल गया। उग्र ग्रामीणों ने मुखिया जगरनाथ राय के घर को घेर लिया और प्रदर्शन शुरू कर दिया। मुखिया और उसके समर्थक अपने घर के अंदर छिप गए। सूचना मिलने पर कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके साथ ही आस-पास के थानों और चकिया डीएसपी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने मौके से चार खोखा बरामद किए और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए गांव के उग्र ग्रामीणों को समझाया। बाद में, पुलिस ने मुखिया जगरनाथ राय सहित दो दर्जन से अधिक समर्थकों को गिरफ्तार कर थाने लाया। इस दौरान कई अन्य लोग भी घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया किस कारण हुई यह घटना
चकिया डीएसपी सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना आपसी रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई का परिणाम थी। मुखिया के समर्थक और पूर्व जिला परिषद सदस्य के समर्थक आपस में भिड़ गए, और इस संघर्ष में राहुल कुमार को पेट में चाकू लग गया, जिससे उसकी मौत हो गई। शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थिति अब पूरी तरह से नियंत्रण में है। वहीं घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि वर्चस्व की लड़ाई न केवल एक युवक की जान ली, बल्कि पूरे गांव में भय और तनाव का माहौल बना दिया। पुलिस से अपील है कि वह आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करे।

मुखिया सहित 14 लोग पुलिस हिरासत में
इधर, इलाके में शांति व्यवस्था बहाल करने के लिए मोतिहारी पुलिस ने घटनास्थल पर अब भी भरी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है। कल्याणपुर थानाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने बताया कि स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। दोनों पक्षों में से अभी किसी ने आवेदन नहीं दिया है। पुलिस को अब भी आवेदन का इंतजार है। हालांकि पुलिस ने पूर्व जिला परिषद सदस्य राजेंद्र राय और मुखिया सहित 14 लोगों को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed