फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Youth murder case in Muzaffarpur bihar sister secret love affair news today blind case status

Bihar News : ब्लाइंड केस का हुआ खुलासा, इश्क में गई युवक की जान; दोस्त ही बने दुश्मन

Mon, 09 Dec 2024 08:07 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Mon, 09 Dec 2024 08:07 PM IST
सार

Murder Case : 3 दिसम्बर को पुलिस को एक लाश मिली, लेकिन पहचान नहीं हो पाई। फिर उसके पॉकेट से एक ऐसा सामान मिला, जिसके बाद पुलिस ने खोजबीन शुरू कर दी और जब मामला खुला तो सबकुछ सामने था। युवक की उसी के चार दोस्तों ने उसकी जान ले ली थी, फिर वजह भी बताई। 

विज्ञापन
Bihar News : Youth murder case in Muzaffarpur bihar sister secret love affair news today blind case status
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी और दायीं तरफ मृतक का प्रोफाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र में बीते 3 दिसम्बर को महेश्ववारा गांव में मिले अज्ञात शव की पहचान कर पुलिस ने इस मामले का खुलासा कर लिया है। पुलिस ने अपनी तकनीकी और मानवीय सूचना के संग्रह के आधार पर इस हत्या में शामिल मृतक की पहचान 22 वर्षीय नीरज कुमार के रूप में की गई है। ग्रामीण SP विद्या सागर ने प्रेस कांफ्रेंस करके मामले की दिया जानकारी।

विज्ञापन


घटना के तार सीतामढ़ी से जुड़ा था 
 3 दिसम्बर को औराई थाना क्षेत्र में एक युवक का अज्ञात शव मिला था। शुरूआती समय में उसकी पहचान नहीं हो पायी। इसको लेकर पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया जिसके परिणाम स्वरुप शव की पहचान नीरज कुमार (22) के रूप में की गई। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए सभी आरोपी सीतामढ़ी जिले के रुन्नी सैदपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि उन आरोपियों ने मुजफ्फरपुर जिले में आ कर युवक की हत्या कर दी और फिर शव को बाइक पर लोड करके बांध के पास फेंक कर फरार हो गये।
विज्ञापन


दोस्त की बहन से था प्रेम प्रसंग 
घटना की पूरी कहानी सुनाते हुए देते हुए ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि नीरज कुमार की हत्या उसके दोस्तों ने ही मिल कर कर दी थी। हत्या के कारण के संबंध में उन्होंने बताया कि नीरज का गुड्डू कुमार की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बात की जानकारी गुड्डू कुमार को मिली। उसके दोस्त को नीरज उसकी बहन को लेकर के कई तरह की फब्तियां कसता था। इस वजह से वह नाराज था और फिर जिसके बाद आरोपी गुड्डू कुमार ने अपने एक दोस्त प्रमोद को इस बात की जानकारी दी। फिर नीरज कुमार को रास्ते से हटाने का इनलोगों ने प्लान बनाया। इस दौरान उन दोस्तों ने नीरज की गला दबाकर हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए बाइक पर शव लोड करके एक सुनसान जगह पर ले जाकर फेंक दिया और फिर मौके से फरार हो गये। इस मामले में पुलिस ने आरोपी गुड्डू कुमार, राजेश सहनी, प्रमोद कुमार और गोविद मांझी को गिरफ्तार कर लिया। उन आरोपियों ने इस घटना में शामिल होने में अपनी संलिप्तता को स्वीकार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोबाइल फोन की टूटी बैटरी से खुला राज, सीसीटीवी फुटेज में भी दिखे आरोपी
ग्रामीण SP विद्या सागर ने बताया कि मृतक के पास से बरामद कई टूटी हुई बैटरी से इस मामले की जानकारी हुई थी कि वह किसी मोबाइल फोन की मरम्मती करने वाले दुकान में काम करता है। इसके बाद पुलिस इस मामले में तकनीकी अनुसंधान के साथ मानवीय सूचना के आधार पर इस कहानी के जड़ तक पहुंची।और इस हत्या का कारण और उद्भेदन किया जा सका। मामले में हत्या को अंजाम देने वाले सभी आरोपी दो बाइक पर सवार होकर निकले और फिर मृतक को बुलाकर उसकी गला दबाकर हत्या कर शव को फेंक दिया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed