फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Young man tied electric pole and burnt alive bihar police arrested sister-in-law muzaffarpur

Bihar News : भाभी ने देवर को पोल में बांध कर जला दिया; महिला ने इस तरह हत्या की क्या बताई वजह?

Fri, 24 Jan 2025 03:43 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 24 Jan 2025 03:43 PM IST
सार

Bihar : बिजली के खंभे में बांधकर पीटने की कई तस्वीरें अब तक सामने आई हैं, लेकिन इस बार एक युवक को बिजली के खंभे में बांधकर जिन्दा जला दिए जाने का मामला सामने आया है। घटना बिहार की है।

विज्ञापन
Bihar News : Young man tied electric pole and burnt alive bihar police arrested sister-in-law muzaffarpur
इसी बिजली के खंभे में बांधकर जिंदा जला दिया - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

मुजफ्फरपुर में एक युवक को पोल में बांध करके जिंदा जला दिया। इस घटना में युवक की भाभी और भतीजे को आरोपी बनाया गया है। मामला सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति गांव की है। घटना की सूचना मिलते ही सकरा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया। मृतक की पहचान सुधीर कुमार के रूप में हुई है।

विज्ञापन


मानसिक रूप से था बीमार, नशा भी करता था 
घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि पिलखी गजपति गांव निवासी राम चंद्र दुबे के छोटे पुत्र सुधीर कुमार (30) की उसके भाभी नीतू देवी और भतीजे से अक्सर लड़ाई होती रहती थी, जिसको लेकर पूर्व में कई बार मारपीट तक हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि सुधीर मानसिक रूप से भी बीमार था। घटना के संबंध में पिलखी गजपति की पंचायत मुखिया प्रज्ञा कुमारी ने बताया कि सुधीर कुमार पहले से मानसिक रूप से बीमार था और वह नशा भी करता था। यही नहीं नशे के हालत में वो कई बार अपना जमीन बेच देता था और जब घर वाले इस संबंध में पूछताछ करते थे तब सुधीर उनके झगड़ा करने लगता था। फिर नौबत मारपीट तक पहुँच जाती थी। उन्होंने कहा कि इसको लेकर सुधीर की भाभी और उसका भतीजा मौके का इंतजार कर रहे थे कि कब मौका मिले कि इसको रास्ते से हटा दिया जाय। और फिर उसके बाद दोनो ने मिलकर सुधीर की पहले पिटाई की और फिर उसकी हत्या कर उसे जला दिया।
विज्ञापन


आरोपी भाभी गिरफ्तार, भतीजा फरार 
इस घटना के बाद पूरे मामले को लेकर ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि सकरा थाना क्षेत्र के पिलखी गजपति में एक युवक की हत्या कर दी गई। आरोप है कि मृतक को उसके भाभी के द्वारा पहले बिजली के खंभे में बांधकर उसकी पिटाई की गई और फिर उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान में उसका ग्रामीण की सूचना के बाद मौके पर पहुंची तो पुलिस ने मृतक का अधजला शव बरामद किया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की भाभी नीतू देवी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि आरोपी भतीजा फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed