{"_id":"66c6a283df905987f80b250b","slug":"bihar-news-young-man-reached-dmch-with-the-intention-of-killing-his-wife-darbhanga-news-crime-news-2024-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: प्रेमी से पति बना युवक पत्नी की हत्या की नीयत से पहुंचा अस्पताल, हंगामा होते देख कार छोड़ हुआ फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: प्रेमी से पति बना युवक पत्नी की हत्या की नीयत से पहुंचा अस्पताल, हंगामा होते देख कार छोड़ हुआ फरार
Thu, 22 Aug 2024 07:59 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 22 Aug 2024 07:59 AM IST
सार
बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं मौके से एक कार को जब्त कर लिया गया है जबकि आरोपी के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
क्राइम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दरभंगा के अस्पताल काम करने वाली एक महिला नर्स को उसका पति जबरन कार में बैठाकर ले जाने की कोशिश कर रहा था। महिला ने शोर मचाना शुरू किया तो लोगों की भीड़ लग गई। हंगामा होते युवक वहां से फरार हो गया।इस मामले को लेकर महिला नर्स ने बेंता थाना में जान से मारने की नीयत से भगाने को लेकर प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
युवक गाली-गलौज और मारपीट करने लगा
जानकारी के अनुसार अस्पताल में काम करने वाली विवाहित नर्स को साथ पटना निवासी युवक ने प्रेम जाल में फंसाया। इसके बाद शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। काफी दबाव बनाने पर नर्स ने चार वर्ष पूर्व अपने पति और बच्चे को छोड़ उक्त युवक से शादी कोर्ट में शादी कर ली थी। शादी के कुछ दिनों बाद आरोपी युवक ने महिला नर्स के नाम पर जमीन खरीदने के लिए 22 लाख रुपये लिया। रुपये मिलते ही उसने अपने नाम जमीन खरीद ली। इसका महिला विरोध करने लगी तो आरोपी युवक गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। आज इसी मामले में महिला ने दरभंगा के बेंता थाना में प्राथमिकी जान से मारने के प्रयास की प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने कार को जब्त कर लिया
बेंता थाना में दर्ज प्राथमिकी में महिला ने कहा है कि आरोपी युवक पहले तो झांसा देकर लगातार दुष्कर्म किया उसके बाद दबाव बनाने पर उसने कोर्ट में शादी रचाई लेकिन उसकी नियत शुरू से मेरे पैसे था वह लगातार मेरे पैसे से ऑनलाइन खरीदारी तो कभी नगद पैसे का डिमांड करता रहता था। इसी दौरान उसने हमसे जबरदस्ती ऑनलाइन और नगद 22 लाख रुपये ले लिया और अपने नाम से जमीन खरीद लिया। मैं लगातार विरोध कर रही थी। विरोध करने वह मेरे साथ गाली गलौज और मारपीट और जान से मारने की धमकी दिया करता था। बेंता थानाध्यक्ष हरेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। वहीं मौके से एक कार को जब्त कर लिया गया है जबकि आरोपी के गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन