{"_id":"67813fa840f10825b601458c","slug":"bihar-news-young-man-raped-minor-bettiah-bihar-police-arrested-accused-today-news-sexual-exploitation-2025-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar news : पांचवी की छात्रा से ग्रामीण ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar news : पांचवी की छात्रा से ग्रामीण ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज होते ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
Fri, 10 Jan 2025 09:11 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Fri, 10 Jan 2025 09:11 PM IST
सार
Bihar : एक नाबालिग लड़की अपनी दादी के साथ गन्ने के खेत में चारा काट रही थी। इसी दौरान लड़की पास के खेत में साग काटने चली गई। इसी क्रम में गांव के ही एक युवक ने नाबालिग को पकड़ लिया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेतिया में एक युवक ने पांचवी की छात्रा से दुष्कर्म किया है। हालांकि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बगहा पुलिस जिले के पटखौली थाना क्षेत्र के एक गांव की है। घटना के संबंध में ग्रामीणों का कहना है कि गुरुवार की दोपहर को लड़की अपने दादी के साथ मवेशियों के लिए चारा काटने गई थी। इसी दौरान आरोपी ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन
गन्ना के खेत में किया दुष्कर्म
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि पीड़िता की दादी गन्ने के खेत में चारा काट रही थी। लड़की बगल के खेत में साग काटने चली गई। इसी क्रम में आरोपी निर्गुण राम ने पहले से घात लगाए हुए था। आरोपी नाबालिग को पकड़ा और गन्ने के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। नाबालिग लड़की रोती-बिलखती अपने दादी के पास पहुंची और परिजनों को सारी आपबीती सुनाई। पीड़िता की आपबीती सुनकर दादी दंग रह गई। जिस पर दादी और आसपास चारा काट रही महिलाओं ने आरोपी को पकड़ लिया। हालांकि, आरोपी महिलाओं को धक्का देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
घटना के संबंध में महिला थाना प्रभारी पुष्पा ट्विंकल ने बताया कि पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़िता की मां की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की गई है। गिरफ्तार आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस ने लड़की को मेडिकल के लिए जीएमसीएच बेतिया भेज दिया है। पुलिस फ़िलहाल मामले की जांच पड़ताल करने मे जुट गई है।
विज्ञापन