Murder Case : अपराधियों ने घर से बुलाकर युवक को मार दी गोली, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
Bihar : किसी को इस बात का यकीन नहीं हो रहा था कि घर से बुलाकर युवक की जान ले लेगा। पिछली बार भी उसकी हत्या करने की कोशिश की गई थी। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिवान जिले के सिसवन थाना क्षेत्र के घूरघाट पंचायत के रामपुर गांव में बुधवार देर रात करीब 9:45 बजे अपराधियों ने एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान गोपाल यादव के पुत्र जनार्दन यादव (48) के रूप में की गई है। घटना के बाद उन्हें गंभीर हालत में सीवान सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar Election 2025 : फिर बिहार आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच रोहतास में तैयारी
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि अपराधियों ने पहले जनार्दन के पुत्र विवेक यादव पर गांव में भोज के दौरान फायरिंग की, लेकिन विवेक बाल-बाल बच गए। इसके बाद बदमाशों ने जनार्दन को उनके घर से बुलाकर गोली मार दी। गोली लगते ही जनार्दन यादव जमीं पर गिर पड़े। आननफानन में उसे लोगों ने गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है।
यह खबर भी पढ़ें -Bihar News : 'तेज प्रताप हसनपुर से लापता, तेजस्वी राघोपुर विधानसभा के लिए नहीं पक्का'- जदयू ने क्यों कहा ऐसा?
घटना के संबंध में सिसवन थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने तकनीकी अनुसंधान शुरू कर दिया है और अपराधियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। सिवान के पुलिस अधीक्षक (एसपी) भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की गहन जांच के निर्देश दिए। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि हत्या के पीछे का कारण क्या था और अपराधियों की पहचान क्या है। उन्होंने बताया कि जनार्दन यादव का किसी से कोई पुराना विवाद नहीं था, जिसके कारण फिलहाल घटना के कारणों का पता चल पाया है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों के बयानों के आधार पर सुराग जुटाने में जुटी है। ग्रामीण पुलिस से जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले की तह तक जाया जाएगा।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.