{"_id":"67e2650bb8708cf3670ed1bf","slug":"bihar-news-young-man-brutally-murdered-body-dumped-in-field-with-severe-injuries-police-begin-investigation-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: युवक की बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंका शव, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: युवक की बेरहमी से हत्या कर खेत में फेंका शव, प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म, जांच में जुटी पुलिस
Tue, 25 Mar 2025 01:40 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधुबनी
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:40 PM IST
सार
मधुबनी में हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। उसके प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म थे और एक आंख निकाली गई थी। गांव वालों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस का मानना है कि हत्या आपसी दुश्मनी के कारण हुई है।
विज्ञापन
बिहार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मधुबनी जिले के हरलाखी थाना क्षेत्र के फुलहर गांव में एक युवक की बेरहमी से पिटाई कर हत्या कर दी गई। घटना कुशवाहा चौक के पास एक खेत की है, जहां से युवक का शव बरामद हुआ। मिली जानकारी के अनुसार मृतक के प्राइवेट पार्ट पर गहरे जख्म थे और उसकी एक आंख भी निकाल ली गई थी।
विज्ञापन
घटना का खुलासा तब हुआ जब गांव के कुछ लोग सुबह खेत की ओर गए और वहां युवक का शव देखा। देखते ही देखते यह खबर जंगल में आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही हरलाखी थाना के थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
मृतक की पहचान फुलहर गांव के 40 वर्षीय धर्मवीर मुखिया के रूप में हुई, जिनके तीन पुत्र और एक पुत्री हैं। घटनास्थल को देखने के बाद स्थानीय लोगों का कहना है कि युवक को खेत में घसीटा गया था। हत्या की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया, पत्नी सुनीता देवी और उनके बच्चे दहाड़ें मारकर रो रहे हैं।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार सहनी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी दुश्मनी का लग रहा है। पुलिस परिजनों और स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा करने का दावा किया है। फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस तैनात है और जांच जारी है।
