फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   ham party pm modi birthday celebration gaya today bihar news

बिहार: हम पार्टी ने धूमधाम से मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, मंत्री सुमन ने कहा- विश्व पटल पर बढ़ा भारत का सम्मान

Thu, 17 Sep 2026 09:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गयाजी Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 17 Sep 2026 09:11 PM IST
सार

गयाजी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री को शुभकामनाएं दीं।

विज्ञापन
ham party pm modi birthday celebration gaya today bihar news
गयाजी में पीएम मोदी के जन्मदिन पर दीप जलाते हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मंत्री डॉ. संतोष

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर गया में हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) पार्टी की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह बिहार सरकार के मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री के जन्मदिन को उत्साह के साथ मनाया। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि आज विश्व स्तर पर भारत का सम्मान बढ़ा है।

विज्ञापन

गोदावरी स्थित आवास पर हुआ आयोजन
गयाजी शहर के गोदावरी स्थित आवास पर आयोजित कार्यक्रम में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. संतोष कुमार सुमन के साथ इमामगंज की विधायक दीपा कुमारी, अतरी विधायक रोमित कुमार और पार्टी के कई वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दीप जलाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ, दीर्घायु और सफल जीवन की कामना की। इस दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश लगातार विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

विज्ञापन

पीएम मोदी ने भारत को दिलाई नई पहचान
मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन एक नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ आगे बढ़ने का अवसर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने कार्यों और नीतियों से भारत को पूरी दुनिया में एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि आज वैश्विक स्तर पर भारत की बात मजबूती से सुनी जाती है। दुनिया के बड़े और शक्तिशाली देशों के साथ भारत की भूमिका लगातार मजबूत हुई है। इसका श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और उनकी दूरदर्शी सोच को जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- बिहार: साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, तीन भाइयों समेत सात आरोपी गिरफ्तार; इनमें तीन सगे भाई

देश सेवा के लिए समर्पित है पीएम मोदी का जीवन
डॉ. संतोष सुमन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना पूरा जीवन देश सेवा के लिए समर्पित किया है। उन्होंने कठिन मेहनत और तपस्या के बल पर देश का नेतृत्व संभाला है और भारत को आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के मौके पर हम पार्टी की ओर से दीप जलाकर शुभकामनाएं दी गई हैं। साथ ही पार्टी कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि प्रधानमंत्री के कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने का काम करेंगे।

कार्यकर्ताओं ने लिया संकल्प
कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बताए मार्ग पर चलने और देशहित में काम करने का संकल्प लिया। नेताओं ने कहा कि भारत को मजबूत और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रधानमंत्री के प्रयासों को जन-जन तक पहुंचाना ही पार्टी का उद्देश्य है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed