फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : World Economic Forum nominated young global leader award to sharad sagar dexterity global

World Economic Forum : शरद सागर चुने गए वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर; बिहार के इस युवा को जानें

Fri, 05 Apr 2024 07:03 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Fri, 05 Apr 2024 07:03 PM IST
सार

Award Nomination : देश-दुनिया में बिहार के नाम का डंका बजाने वाले सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने यंग ग्लोबल लीडर के लिए चुना है। केबीसी एक्सपर्ट के रूप में चर्चित इस बिहारी को फोर्ब्स ने 30 अंडर 30 में भी रखा था।

विज्ञापन
Bihar News : World Economic Forum nominated young global leader award to sharad sagar dexterity global
डेक्सटेरिटी ग्लोबल के सीईओ शरद विवेक सागर बिहार के रहने वाले हैं। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

देश-दुनिया में बिहार के नाम का डंका बजाने वाले बिहार के प्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी शरद विवेक सागर को वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने वर्ष 2024 का यंग ग्लोबल लीडर घोषित किया गया है। वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम को अपने प्रतिष्ठित वार्षिक डावोस शिखर सम्मेलन के लिए जाना जाता है। जनवरी 2022 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के इसी डावोस शिखर सम्मेलन का ऐतिहासिक उद्घाटन भाषण दिया था। सागर वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर चुने जाने वाले भारत के सबसे युवा हैं। शरद सागर को सामाजिक उद्यम के क्षेत्र में चुना गया है। इनके अलावा, कला-संस्कृति के क्षेत्र में अभिनेत्री भूमि पेडनेकर, व्यापार के क्षेत्र में अद्वैत नायर, अर्जुन भरतिया, प्रिया अग्रवाल हेब्बार, शाश्वत गोयनका और सामाजिक उद्यम में ऋचा बाजपेयी को भी सम्मानित किया जाएगा।

विज्ञापन


फोर्ब्स 30 अंडर 30 में भी रहे हैं शरद सागर
प्रतिष्ठित वैश्विक पत्रिका फोर्ब्स की 30 अंडर 30 की सूची में भी बिहार के शरद सागर शामिल थे। शरद को कौन बनेगा करोड़पति के एक्सपर्ट पैनल में कई सीज़न से लोग देख रहे हैं। 2024 यंग ग्लोबल लीडर की आधिकारिक घोषणा वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम ने कर दी है। यंग ग्लोबल लीडर 2024 घोषित होने पर शरद सागर दुनिया के सबसे शक्तिशाली राजनेता एवं उद्योगपतियों की एक ऐतिहासिक लीग में शामिल हो गए हैं, जिसमें कई वर्तमान और पूर्व प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति, नोबेल पुरस्कार विजेता, फॉर्च्यून 500 सीईओ और अरबपति शामिल हैं। सागर से पहले वर्ल्ड इकोनॉमिक फोरम के यंग ग्लोबल लीडर्स की सूची में फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, पूर्व जर्मन चांसलर एंजेला मर्केल, न्यूजीलैंड की पूर्व पीएम जैसिंडा अर्डर्न और गूगल, फ़ेसबुक और अलीबाबा के संस्थापक सहित अन्य प्रभावशाली वैश्विक नेता शामिल हैं।
विज्ञापन


16 वर्ष की आयु में डेक्सटेरिटी ग्लोबल की स्थापना की
देशरत्न डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जन्मभूमि जीरादेई से कुछ ही दूर स्थित सनजलपुर गांव के मूल बाशिंदे शरद सागर बचपन से ही अपने पिता बिमल कांत प्रसाद के साथ पटना में रहते हैं। शरद सागर विश्वप्रसिद्ध सामाजिक उद्यमी, विख्यात विचारक, प्रखर वक्ता और भारतीय युवा आइकॉन हैं। सागर ने 16 वर्ष की आयु में एक संगठन डेक्सटेरिटी ग्लोबल की स्थापना की, जो आज दुनियाभर में नई पीढ़ी को आगे बढ़ाने के प्रयासों के लिए जानी जाती है। संगठन से प्रशिक्षित युवाओं ने दुनियाभर के शीर्ष विश्वविद्यालयों से ₹175 करोड़ से भी अधिक की छात्रवृत्ति प्राप्त कर चुके हैं। उन्होंने संयुक्त राष्ट्र के पटलों पर युवा राजदूत के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है, राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कार एवं फ़ेलोशिप जीती हैं। वह कई सामाजिक परियोजनाओं के सृजन के लिए पहचाने जाते हैं। 2021 में सागर हार्वर्ड ग्रेजुएट स्कूल ऑफ एजुकेशन में छात्र संघ अध्यक्ष चुने जाने वाले पहले भारतीय बने। 2023 में फेमिना ने भारत के दिग्गजों मुकेश अंबानी, विराट कोहली, नीरज चोपड़ा, आनंद महिंद्रा और शाहरुख खान के साथ शरद सागर को भारत के 60 मोस्ट ऐडमायर्ड मेन (मेन वी लव) में भी सूचीबद्ध किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed