फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman with 3 children commits suicide in Purnia; Bihar Crime News, Police engaged investigation

Bihar: तीन बच्चों को फांसी लगाकर खुद भी फंदे से झूल गई मां; पति मंदिर से घर लौटा तो चार शवों को देख रह गया दंग

Wed, 06 Nov 2024 05:55 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 06 Nov 2024 05:55 PM IST
सार

रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया कि मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पति रवि शर्मा और परिजनों की ओर से महिला के मानसिक तौर पर बीमार होने की बात सामने आ रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Woman with 3 children commits suicide in Purnia; Bihar Crime News, Police engaged investigation
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक महिला ने अपनी तीन मासूम बच्चों के साथ अपने घर में फांसी लगा ली। जब तक कोई आता तब तक महिला और उसकी एक बेटी और उसकी दो बेटी मौत हो गई। चारों की मौत के गांव मातम पसरा हुआ है। घटना की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर चारों लाशों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घटना जिले के रौता थाना के किलपाड़ा गांव में हुई। बताया जाता कि महिला की मानसिक संतुलन खराब होने के कारण महिला ने अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतकों में रौटा थाना के किलपाड़ा गांव निवासी रवि शर्मा की पत्नी  बबीता देवी (35 वर्ष), बेटी रिया कुमारी (8 वर्ष), सूरज कुमार (5 वर्ष) और सुजीत कुमार (3 वर्ष) है।

विज्ञापन


पहले तीनों बच्चों को फांसी लगाया फिर खुद झूल गई
भांजा राजेश शर्मा ने बताया कि 10 साल पहले ही महिला की शादी हुई थी। महिला का दिमागी संतुलन ठीक नहीं था। पति मंदिर गया था। पहले पति को फोन किया कि आप  कहां है। पति एक घंटा के अन्दर आने की बात बताई।  इसी बीच महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ मिलकर खुदकुशी कर ली। उसने पहले तीनों बच्चों को फांसी लगाकर मार डाला। इसके बाद खुद फंदे से झूल गई। चारों शव घर के कमरे में फंदे से झूलती मिली। घर लौटने पर पति ने कमरे का दरवाजा अन्दर से बंद पाया। काफी देर बाद भी कमरे से हलचल न आने पर उसने लोहे के रॉड से गेट का लॉक तोड़ा। कमरे के अंदर महिला समेत तीन बच्चे फंदे से झूलते मिले। चारों लाशों को देख कर पति हल्ला करने लगा। हल्ला की आवाज सुनकर आसपास के लोग की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


शादी के बाद से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था
घटना के संबंध मृतिका के देवर मिथुन कुमार ने बताया कि 10 साल पहले मेरे भइया की शादी हुआ था। शादी के बाद से सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। कभी दोनों में लड़ाई भी नहीं हुआ था। मेरे भाभी की मानसिक संतुलन ठीक नहीं थे। जिसके कारण कारण महिला ने अपने तीनों मासूम बच्चों के साथ फांसी फंदे से लटकर जान दे दी। रौटा थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन ने बताया ग्रामीणों की ओर से घटना की जानकारी मिलते ही वह दल बल के साथ मौके पर पहुंचे थे।  मामले की जांच के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है। पति रवि शर्मा और परिजनों की ओर से महिला के मानसिक तौर पर बीमार होने की बात सामने आ रही है। जिसका इलाज भी चल रहा था। हालांकि  पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। इसके बाद ही कुछ भी कहा जा सकेगा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed