फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Woman found alive in Nalanda after six years; Husband went to jail for murder, Bihar Police

Bihar News: जिस पत्नी की हत्या के आरोप में जेल गया पति, वह जिंदा मिली; दूसरी शादी की, बच्चा भी है, पढ़िए कहानी

Sat, 21 Dec 2024 02:46 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 21 Dec 2024 02:46 PM IST
सार

Nalanda News: कुंदन कुमार का प्रेम विवाह वर्ष 2015 में सुधा कुमारी के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद ही सुधा ससुराल से गायब हो गई थी। छह साल बाद पुलिस को पता चला कि वह जिंदा है। इसके बाद पुलिस ने उसे खोज निकाला। 

विज्ञापन
Bihar News: Woman found alive in Nalanda after six years; Husband went to jail for murder, Bihar Police
सुधा कुमारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नालंदा में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पति जेल गया। ससुराल वालों को समाज ने बहू की हत्या के जलील किया। वह जिंदा है। दूसरी शादी कर खुशी-खुशी रह रही है। उसका एक पांच साल का बच्चा भी है। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने उसे कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने सुधा को पूर्णिया से बरामद किया और न्यायालय को सुपुर्द कर दिया। मामला नगरनौसा थाना क्षेत्र के चौरासी गांव का है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि चौरासी गांव निवासी युगल पासवान के पुत्र कुंदन कुमार का प्रेम विवाह वर्ष 2015 में पटना जिला के गौरीचक थाना क्षेत्र के अंडारी गांव निवासी हरिश्चंद्र पासवान की पुत्री सुधा कुमारी के साथ हुआ था। शादी के एक साल बाद ही सुधा ससुराल से गायब हो गई थी। इसके बाद हरिश्चंद्र पासवान ने हिलसा कोर्ट में वर्ष 2018 में दामाद कुंदन कुमार समेत कुल सात लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया था। दहेज हत्या की धारा के कारण कुंदन कुमार को करीब चार माह जेल में गुजरना पड़ा था। फिलहाल कुंदन इस मामले में बेल पर बाहर है। यह मामला हिलसा व्यवहार न्यायालय में एडीजे-4 के न्यायालय में चल रहा है।
विज्ञापन


ससुराल से भाग कर दूसरी शादी रचा ली थी
पुलिस का कहना है कि महिला को गुरुवार को पूर्णिया से बरामद कर हिलसा कोर्ट में उपस्थित कराया गया। जहां से कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने सुधा को उसके दूसरे पति को सौंप दिया है। पूछताछ में पता चला कि सुधा ससुराल से भाग कर दूसरी शादी रचा ली थी। वह पूर्णिया के धमदाहा अनुमंडल इलाके में रह रही थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


छह साल बाद महिला जिंदा मिली महिला
नगर नौसा थाना अध्यक्ष पंकज कुमार पवन ने बताया कि सुधा के पिता को पूर्व में ही ज्ञात हो गया था कि उनकी बेटी ने दूसरी शादी कर ली है। और वह पूर्णिया में रह रही है। लेकिन गलत धाराओं में केस दर्ज कराने को लेकर वह सहमे हुए थे और पुलिस के समक्ष आकर या न्यायालय में वह अपनी बात को नहीं रख रहे थे। इधर, कुंदन के पिता भी इस मामले में कोई सहयोग नहीं कर रहे थे। इस बीच जांच में यह बात सामने आई कि छह साल बाद महिला जिंदा मिली है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed