फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Viral video before suicide in patna after love affair of step mother with son, husband wife issue

मौत से पहले का वीडियो आया सामने : विवाहिता को ससुराल में पता चला पति का घिनौना रूप, फिर रोती हुई बता गई कहानी

Sat, 10 Aug 2024 02:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 10 Aug 2024 02:58 PM IST
सार

Bihar News : वह हंसी-खुशी ब्याह कर इस घर आई और रोते हुए ससुराल से ही विदा हो गई। सुसाइड से पहले उसने अपने पति के घिनौने रूप का पर्दाफाश किया था। उस घिनौनी कहानी में उसके पति की सौतेली मां का रूप जानकार आज हर कोई बुराई कर रहा है।

विज्ञापन
Bihar News : Viral video before suicide in patna after love affair of step mother with son, husband wife issue
गायत्री की फाइल फोटो। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

पांच अगस्त को पटना के गोला रोड में एक नवविवाहिता ने आत्महत्या कर ली थी। अब इस घटना में चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जो सच्चाई में सामने आई है, उसे जानकर आप भी चौंक जाएंगे। आत्महत्या से पहले नवविवाहिता का एक वीडियो सामने आया है। इसमें वह रोते-बिलखते हुए बड़ा खुलासा कर रही है। वह भी अपने पति और सास के बारे में। उसने यह वीडियो रिकॉर्डिंग अपनी छोटी बहन को भेजी। विवाहिता ने रोते हुए आरोप लगाया कि उसके पति शिवेंद्र का अवैध संबंध उसकी सौतेली मां से चल रहा हैा। विरोध करने पर दोनों उसके साथ मारपीट करते हैं। प्रताड़ना से वह तंग आ चुकी है। इसलिए अब जीना नहीं चाहती है। 

विज्ञापन

विज्ञापन


सौतेली मां और पति बार-बार गायत्री की पिटाई करने लगे
घटना पटना के रूपसपुर थाना क्षेत्र का है। कहानी की पटकथा 28 नवंबर 2023 को तब शुरू हुई जब सासाराम की रहने वाली गायत्री कुमारी की शादी दानापुर के गोला रोड निवासी शिवेंद्र गुप्ता से धूमधाम से हुई। शादी के बाद हर लड़की अपने सास ससुर और पति के घर आकर खुशी और मंगल कामना की सपने देखती है, लेकिन गायत्री का सपना उस वक्त टूट गया जब उसे यह मालूम हुआ कि उसके पति का गलत संबंध उसकी मां के साथ है। पत्नी होने का फर्ज अदा करते हुए गायत्री ने अपने पति को ऐसा करने से बार-बार रोका। उसका परिणाम यह हुआ कि सौतेली मां और पति बार-बार उसकी पिटाई करने लगे। बात पंचायत तक आई तो पंचों ने भी बैठकर घर के मसले को सुलझाने के लिए काफी प्रयास किया। कुछ दिन बाद लगा कि मामला सामान्य भी हो गया है। लेकिन, इसके बावजूद भी जब गायत्री के पति शिवेंद्र गुप्ता का प्रताड़ना दिन प्रतिदिन बढ़ता गया तो आखिरकार गायत्री ने वह कदम उठाया जिसके लिए उसने कभी सोचा भी नहीं था।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News : Viral video before suicide in patna after love affair of step mother with son, husband wife issue
मरने से पहले गायत्री ने कई खुलासे किए। - फोटो : सोशल मीडिया।

28 नवंबर को शिवेंद्र और गायत्री कुमारी की शादी हुई
पांच अगस्त की दोपहर गायत्री ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, लेकिन गायत्री कुमारी ने मरने से पहले अपना एक वीडियो पूरी कहानी का पटकथा अपनी आवाज में रिकॉर्डिंग करके अपनी छोटी बहन अंजली कुमारी को भेज दिया। इसके बाद गायत्री की कहानी सुनकर हर किसी के होश उड़ गए। गायत्री ने आरोप लगाय था कि शिवेंद्र की मां का लगभग दो वर्ष पूर्व देहांत हो जाने के बाद उसके पिता ने दूसरी शादी की थी। कुछ दिन बाद शिवेंद्र के पिता का भी देहांत हो गया। तब शिवेंद्र का अपनी सौतेली मां के प्रति आकर्षित हो गया। धीरे-धीरे मां बेटे का आकर्षण प्यार में बदल गया और फिर दोनों के बीच अवैध संबंध बनने लगा। इस बीच 28 नवंबर को शिवेंद्र और गायत्री कुमारी की शादी हुई, लेकिन उसकी सौतेली मां को शिवेंद्र की यह शादी नागवार लगने लगी। इसी को लेकर शिवेंद्र और उसकी सौतेली द्वारा गायत्री कुमारी के साथ मारपीट और प्रताड़ना शुरू हुआ। तंग आकर गायत्री आत्महत्या कर लिया।

Bihar News : Viral video before suicide in patna after love affair of step mother with son, husband wife issue
शिवेंद्र और गायत्री की शादी की तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया।
मायके वालों ने शिवेंद्र और उसकी सौतेली मां को बनाया आरोपी
घटना के बाद गायत्री के पिता किशोरी प्रसाद ने पटना के रूपसपुर थाने में मामला दर्ज करके अपनी बेटी के आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के लिए पति शिवेंद्र कुमार एवं सौतेली सास को आरोपी बनाया है। इस मामले को लेकर रूपसपुर थाना प्रभारी ने बताया कि लड़की गायत्री देवी के पिता का स्टेटमेंट लिया जा चुका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। प्रथम दृष्टया में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मृत महिला के पति और सास पर कार्रवाई हो सकती है। पुलिस उनके मोबाइल से कॉल डिटेल्स भी निकल रही है। कुछ लोगों से पूछताछ चल रही है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed