फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Vigilance arrested Block Education Officer and Accounting Assistant in Rohtas, took bribe

Bihar News: प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी समेत दो को निगरानी ने किया गिरफ्तार, रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ाए दोनों

Wed, 18 Jun 2025 02:58 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 18 Jun 2025 02:58 PM IST
सार

रोहतास में एक महीने के अंदर निगरानी विभाग की तीसरी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है। 25 मई को सासाराम अंचल में डाटा ऑपरेटर आकाश कुमार और 11 जून को जीआरपी थाने में दरोगा विजय सिंह को भी निगरानी घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा था। 

विज्ञापन
Bihar News: Vigilance arrested Block Education Officer and Accounting Assistant in Rohtas, took bribe
निगरानी ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सासाराम  जिले के बिक्रमगंज प्रखंड के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कांत शर्मा एवं लेखा सहायक सुभाष कुमार को पटना से आई निगरानी विभाग की टीम ने बुधवार को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को सात हजार छह सौ रुपए रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है जबकि लेखा सहायक सात हजार रुपए घूस की रकम के साथ गिरफ्तार हुए हैं। बिक्रमगंज प्रखंड मुख्यालय पर निगरानी विभाग की इस बड़ी कार्रवाई से हड़कंप मचा हुआ है तथा निगरानी विभाग ने दोनों को गिरफ्तार कर अपने साथ पटना ले गई।
विज्ञापन


एरियर भुगतान के एवज में ले रहे थे रिश्वत
प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कांत शर्मा एवं कार्यालय लेखा सहायक सुभाष कुमार एक शिक्षक विद्या भूषण से एरियर भुगतान के एवज में रिश्वत ले रहे थे। आदर्श मध्य विद्यालय, गोटपा में पदस्थापित शिक्षक विद्या भूषण ने इसको लेकर पूर्व में ही निगरानी विभाग में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आलोक में विभाग ने शिकायत का सत्यापन कर जाल बिछाते हुए दोनों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। मामले में पीड़ित शिक्षक ने बताया कि ट्रेनिंग के दौरान एरिअर की राशि भुगतान करने एवं सर्विस बुक संधारण हेतु प्रतिवर्ष पांच सौ रुपए के हिसाब से रुपए की मांग की गई थी। हालांकि उनसे 20 हजार रुपए की मांग की थी, लेकिन उन्होंने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को 7600 रुपए तथा लेखा सहायक को 7000 रुपए दिए और इसी दौरान निगरानी की टीम ने दोनों को पकड़ लिया। 
विज्ञापन

घर में सोए युवक की मौत से हड़कंप, परिजनों ने पत्नी पर ही लगाया हत्या का आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत मिलने के बाद निगरानी ने की कार्रवाई

मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी श्याम बाबू प्रसाद ने बताया कि शिक्षक विद्या भूषण द्वारा रिश्वत की मांग को लेकर निगरानी विभाग में एक शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके आलोक में आज उक्त करवाई को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुधीर कांत शर्मा एवं लेखा सहायक सुभाष कुमार को गिरफ्तार कर पटना ले जाया जा रहा है, जहां उन्हें विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed