{"_id":"66862d660eef055f200cfc0d","slug":"bihar-news-uproar-against-murder-in-patna-people-took-to-the-streets-in-digha-demanding-arrest-of-murderer-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : पटना में हत्या के विरोध में बवाल; दीघा में सड़क पर उतरे लोग, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : पटना में हत्या के विरोध में बवाल; दीघा में सड़क पर उतरे लोग, हत्यारे की गिरफ्तारी की मांग
Thu, 04 Jul 2024 10:34 AM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Thu, 04 Jul 2024 10:34 AM IST
सार
लोगों ने पटना-दीघा मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीघा पुलिस अपराध नियंत्रण में यहां पूरी तरह असफल साबित हो रही है।
विज्ञापन
सड़क पर हंगामा करते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के दीघा में गोलीबारी और हत्या के विरोध में गुरुवार को स्थानीय लोग सड़क पर उतर आए। लोगों ने पटना-दीघा मार्ग को जाम कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। लोग प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर रहे। स्थानीय लोगों ने बताया कि दीघा पुलिस अपराध नियंत्रण में यहां पूरी तरह असफल साबित हो रही है। लोगों ने अपराधियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन
बुधवार दिनदहाड़े दोनों को मारी थी गोली
दीघा के बाटा मोड़ के नजदीक बुधवार को दिनदहाड़े अपराधियों ने रवि गोप के भाई राजू गोप और उनके ड्राइवर विकास कुमार को गोलियों से भून डाला था। आननफानन में दोनों को इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर ने राजू गोप के ड्राइवर विकास कुमार को मृत घोषित कर दिया था। वहीं राजू गोप की हालत बेहद गंभीर है।
विज्ञापन
कुख्यात रवि गोप पर दर्ज हैं कई मामले
बता दें कि राजू गोप के भाई रवि गोप पर पटना के आसपास के थाने में अपराध के कई मामले दर्ज हैं। फिलहाल रवि गोप जेल में बंद है। बुधवार को कुख्यात रवि गोप का भाई राजू गोप अपनी कार से ड्राइवर के साथ दीघा के बाटा मोड़ पहुंचा था। इसी क्रम में पूर्व से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़ तोड़ गोलियों से भून डाला था। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के तीन खोखे, नौ कारतूस और एक मैगजीन भी बरामद किया था। पुलिस सीसीटीवी की मदद से अपराधियों की तलाश में छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन