फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Uproar after Woman died brother-in-law's wedding procession vaishali bihar police wedding news

Bihar News : निकल रही थी देवर की बारात तभी शुरू हुआ हंगामा; भाभी की मौत पर छिड़ा महासंग्राम

Thu, 12 Dec 2024 06:09 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, वैशाली Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Thu, 12 Dec 2024 06:09 PM IST
सार

Wedding News : बारात निकलने वाली थी, तभी अचानक हंगामा होने लगा। 
घर वालों ने बताया कि बड़ी बहू की अचानक मौत हो गई। यह बात लड़की के परिवार तक भी पहुंची। फिर क्या था, तुरंत पुलिस भी पहुंच गई।

विज्ञापन
Bihar News : Uproar after Woman died brother-in-law's wedding procession vaishali bihar police wedding news
घटनास्थल पर जुटे परिजन। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

वैशाली के एक गांव में एक युवक की बारात निकलने वाली थी। बाजे बज रहे थे। तभी अचानक बाजा बजना बंद हो गया और घर में हंगामा शुरू हो गया। पता चला कि कुछ ही देर में जिस युवक की बारात निकलने वाली थी, उसके भाभी की अचानक मौत हो गई। उस शादी में शामिल होने मृतका के परिजन भी आये हुए थे, जिन्होंने इस बात की जानकारी मिलते ही हंगामा करने लगे। उनका आरोप था कि घर वालों ने उनके बेटी की हत्या कर दी है। मामला पातेपुर हरलोचनुपर थाना क्षेत्र के नौआचक गांव की है। मृतका की पहचान नौआचक गांव निवासी अमरेश राय की पत्नी सुजीता देवी (20) के रूप में की गई है। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।

विज्ञापन


मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने किया हंगामा, लगाया हत्या का आरोप 
शादी में आए रिश्तेदारों के माध्यम से मायके वालों को सुजीत देवी के मौत की जानकारी मिलते ही काफी संख्या में लोग मृतका के घर पहुंच गए। मायके वालों ने ससुराल  पक्ष पर महिला की हत्या का आरोप लगा कर हंगामा करने लगे। इस दौरान वे लोग घर का सामान भी लुट कर ले गए। काफी देर तक हंगामा हुआ। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही हरलोचनपुर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने में जुट गई। किसी तरह मामले को शांत किया और फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया।
विज्ञापन


ससुराल पक्ष ने कहा बहू रहती थी बीमार 
घटना के संबंध में मृतका के ससुर जगदीश राय ने बताया कि बहू पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रही थी। बार-बार बीपी कम हो जाता था। इस कारण उसका इलाज भी चल रहा था। डाक्टर इलाज करके गए थे और उधर छोटे बेटे की बारात निकलने निकलने वाली थी। इसी दौरान बहु की मौत हो गई। उनका कहना था कि हम अपनी बहु की हत्या क्यों करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने का है इंतजार 
घटना के संबंध में थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी ने कहा कि मामला संदिग्ध है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया गया है। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही यह स्पष्ट हो पायेगा कि महिला की मौत की असली वजह क्या है। फिलहाल मामले को शांत करा दिया गया है। पोस्टमोर्टम रिपोर्ट आने के बाद विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed