फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Undertrial prisoner dies under suspicious circumstances in Bihar Sharif jail

Bihar News: विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में था बंद

Fri, 13 Oct 2023 12:27 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 13 Oct 2023 12:27 PM IST
सार

Bihar News: बिहार के नालंदा जिले में स्थित बिहार शरीफ मंडल कारा में एक विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। सांस लेने की तकलीफ होने पर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

विज्ञापन
Bihar News Undertrial prisoner dies under suspicious circumstances in Bihar Sharif jail
मृतक कैदी और परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार शरीफ मंडल कारा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध हालत में गुरुवार रात पावापुरी मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मृतक रहूई थाना क्षेत्र के पुन्हा गांव निवासी रामातार पासवान का (33) वर्षीय पुत्र भिखारी पासवान है।

विज्ञापन


विज्ञापन


मृतक के परिजन जेल प्रबंधक पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं। उनका कहना है कि जेल पुलिस के द्वारा उन्हें सही समय पर सूचना नहीं दिया गया। जब वे लोग भिखारी पासवान को देखने पावापुरी मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उनकी तबियत बिगड़ी हुई थी। इलाज के क्रम में देर रात उनकी मौत हो गई, कुछ दिन बाद वह जेल से छूटकर बाहर आने वाले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, एक साल से भिखारी पासवान पत्नी की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। भिखारी पासवान के ससुराल वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए रहुई थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। भिखारी पासवान पर अपनी पत्नी की हत्या करने का आरोप है। बिहार शरीफ मंडल कारा के जेल अधीक्षक प्रभात कुमार ने बताया कि सांस लेने की तकलीफ के उपरांत उन्हें बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां से पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। एक साल पूर्व मां और अब पिता की मौत के बाद पांच बच्चों के सिर से दोनों की छाया उठ चुकी है। वहीं इस घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed