{"_id":"674f18ead1ca0987830056b4","slug":"bihar-news-two-police-station-sho-suspended-in-bettiah-bihar-animal-smuggling-news-today-news-hindi-2024-12-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : शव मिलने के दो महीने बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, अब दो थानाध्यक्ष पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : शव मिलने के दो महीने बाद भी नहीं मिला कोई सुराग, अब दो थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
Tue, 03 Dec 2024 08:12 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 03 Dec 2024 08:12 PM IST
सार
Bihar Police : राजधानी में दरोगा समेत चार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया गया। अब बिहार में दो थानाध्यक्षों को निलंबित कर दिया गया है। उन पर पशु तस्करी के साथ-साथ हत्या के मामले में शामिल अपराधियों की मदद करने का आरोप है।
विज्ञापन
नप गये दो थानाध्यक्ष
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बेतिया मे दो थानाध्यक्ष को एसपी ने निलंबित कर दिया है। उनपर पशु तस्करों से सांठ-गांठ रखने और कार्य में लापरवाही करने का आरोप लगा है। यह कार्रवाई सिरिसिया थानाध्यक्ष मदन कुमार और भंगहा थानाध्यक्ष राहुल कुमार मांझी पर की गई है।
विज्ञापन
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डॉ. शौर्य सुमन ने बताया कि सिरसिया के जिनवालिया में 30 सितंबर को छरी प्लांट के पीछे बाबू टोला की ओर जाने वाली पक्की सड़क पर एक अज्ञात युवक आधा शरीर जला हुआ मिला था। पुलिस के जांच में यह बात सामने आई कि उसकी हत्या गला दबाकर किया गया था। इस मामले में एफआईआर दर्ज करने के 60 दिन बाद भी थानाध्यक्ष मदन कुमार मांझी ने न तो शव की पहचान कराने की कोशिश की और न ही हत्या में शामिल अभियुक्त का पता लगाने का कोई प्रयास किया। मृतक के माता-पिता ने दो संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा तब थानाध्यक्ष संदिग्धों को थाना लाकर पूछताछ किए। उसके बाद कांड के प्रमुख अभियुक्त को चिन्हित किया गया। कांड के अनुसंधानकर्ता दारोगा मदन कुमार मांझी पर गंभीर प्रकृति के कांड उद्वेदन में तत्परता पूर्वक कोई कार्रवाई नहीं किए जाने और कर्तव्य के प्रति उदासीनता और घोर लापरवाही बताया। इस वजह से एसपी ने उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जबकि भंगहा थानाध्यक्ष राहुल प्रसाद मांझी को पशु तस्करों के साथ साठ-गांठ करने के मामले में निलंबित कर दिया है। उनकी कार्यशैली को भी संदिग्ध बताया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर हत्या में शामिल तीन अभियुक्त पकड़े गए और उनलोगों ने अपना अपराध स्वीकार किया। सदर एसडीपीओ-1 विवेक दीप ने इसका खुलासा किया। वहीं नगर थाने में तैनात रविकांत कुमार को सिरिसिया तथा मझौलिया थाने में तैनात दारोगा दीपक कुमार प्रसाद को भंगहा थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।
विज्ञापन