फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two people died in a road accident, condition of four is critical; Truck-Scorpio collision, Jamui

Bihar: सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत, चार की हालत गंभीर; तिलक समारोह से लौट रहे थे सभी, ट्रक ने मारी टक्कर

Tue, 04 Feb 2025 12:11 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Feb 2025 12:11 PM IST
सार

Jamui News: पुलिस ने स्थानीय लोगें की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। ट्रक ड्राइवर की तलाश में छापेमारी कर रही है। 

विज्ञापन
Bihar News: Two people died in a road accident, condition of four is critical; Truck-Scorpio collision, Jamui
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जमुई जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा मंगलवार की सुबह करीब तीन बजे सिकंदरा मुख्य चौक पर हुआ। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने स्थानीय लोगें की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया।  पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में छापेमारी कर रही है।

विज्ञापन


गेट को तोड़ते हुए स्कूल में घुस गई स्कॉर्पियो
बताया जा रहा है कि नवादा जिले के रोह थाना अंतर्गत कुंज गांव से एक स्कॉर्पियो पर छह लोग सवार होकर लखीसराय जिले के कजरा थाना अंतर्गत अरवां गांव तिलक फलदान में गए थे। लौटने के दौरान सुबह करीब 3:00 बजे लखीसराय रोड से नवादा रोड प्रवेश करने के क्रम में जमुई से शेखपुरा की ओर तेज गति में बालू लेकर जा रहे 18 चक्का ट्रक ने स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सिकंदरा चौक के समीप मिडिल स्कूल के गेट को तोड़ते हुए स्कॉर्पियो स्कूल के कैंपस तक जाकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है
हादसे में स्कार्पियो सवार रोह थाना क्षेत्र के कुंज गांव निवासी 62 वर्षीय अरुण सिंह, 66 वर्षीय रमाकांत सिंह और 70 वर्षीय वीरेंद्र सिंह की मौत हो गई। वहीं कुंज गांव निवासी 50 वर्षीय विपिन सिंह, 14 वर्षीय कृपा शंकर गौरव, एवं स्कार्पियो चालक नवादा जिले के महुली गांव निवासी 35 वर्षीय वरुण कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। इनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद मरने वालों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed