{"_id":"6574a2ebbf9417f63a00682f","slug":"bihar-news-two-groups-clashed-in-ambedkar-hostel-in-patna-fierce-fighting-with-sticks-and-stones-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: अंबेडकर छात्रावास में दो भिड़े, लाठी-डंडे के बाद रोड़ेबाजी; घायलों में एक गंभीर, पुलिस कैंप कर रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: अंबेडकर छात्रावास में दो भिड़े, लाठी-डंडे के बाद रोड़ेबाजी; घायलों में एक गंभीर, पुलिस कैंप कर रही
Sat, 09 Dec 2023 10:54 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 09 Dec 2023 10:54 PM IST
सार
Bihar : छात्रावास में अचानक दो गुट भीड़ गये और दोनों पक्षों के बीच जमकर लाठी डंडे चलने लगे। छात्रों का कहना है कि इस घटना में दोनों पक्षों से कई छात्र घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पटना के बहादुरपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर अंबेडकर छात्रावास में शनिवार की देर शाम दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों गुटों के कई छात्र घायल हो गए। बहादुरपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि इस घटना में एक छात्र घायल हुआ है। घटना के संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि घटना छात्रावास में कमरे के आवंटन को लेकर हुई है। इसी वजह से दो छात्र गुटों में झड़प हो गई और देखते ही देखते बात बहुत बिगड़ गई।
विज्ञापन
कमरे के आवंटन को लेकर भीड़े थे दो पक्ष
घटना के संबंध में छात्रों का कहना है कि शनिवार की देर शाम सैदपुर के अंबेडकर हॉस्टल में दो गुटों के छात्र कमरे के आवंटन को लेकर आपस में भीड़ गये। इस दौरान दोनों गुटों के बीच जमकर लाठी, डंडे और पथराव शुरू हो गये। देखते ही देखते छात्रावास रणक्षेत्र में तब्दील हो गया। आनन-फानन में कुछ छात्रों ने इसकी सूचना बहादुरपुर थाने को दी। घटना की सूचना मिलते ही बहादुरपुर थानाध्यक्ष लाल मुनी दुबे दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और बल का प्रयोग करते हुए छात्रों को खदेड़ कर वहां से भगा दिया।
विज्ञापन
छात्रावास में स्थिति तनावपूर्ण
घटना के संबंध में बहादुरपुर थानाध्यक्ष लाल मुनी दुबे ने बताया कि छात्रावास में रह रहे कुछ छात्रों के बीच वहां कमरा आवंटन को लेकर मारपीट की घटना हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना में एक छात्र घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पूरे छात्रावास में छात्रों के बीच तनाव बना हुआ है। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए बहादुरपुर थानाध्यक्ष ने वहां पुलिस गस्ती तेज कर दी है। थानाध्यक्ष लाल मुनी दुबे ने बताया कि अभी तक किसी के द्वारा कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि लिखित आवेदन के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन