फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Two female died in a road accident in Muzaffarpur, condition of five is critical: Kumbh Mela

Bihar News: सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत, पांच की हालत गंभीर; कुंभ स्नान कर लौट रहा था परिवार

Tue, 18 Feb 2025 09:48 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरपुर Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 18 Feb 2025 09:48 AM IST
सार

Muzaffarpur News: हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई।

विज्ञापन
Bihar News: Two female died in a road accident in Muzaffarpur, condition of five is critical: Kumbh Mela
हादसे के बाद की तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरपुर में सड़क हादसे में दो महिला श्रद्धालुओं की मौत हो गई। दोनों अपने परिवार के साथ कुंभ स्नान कर मधुबनी लौट रही थी। मंगलवार अहले सुबह करीब साढ़े चार बजे मुजफ्फरपुर के जैतपुर थाना क्षेत्र के ऐमा टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी खड़ी ट्रक में पीछे से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीन बच्चे समेत परिवार के सात लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को फौरन अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टर ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। वहीं पांच लोगों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर दिया है। वहीं दो घायलों का इलाज पीएससी में चल रहा है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि महाकुंभ स्नान करके लौट रहे मधुबनी जिले के मोरल ग्रुप ऑफ कंपनी के एक मैनेजर राकेश कुमार एव इनके परिवार के सदस्य कुंभ के स्नान करके लौट रहे थे। इसी क्रम में यह घटना हुई। इसमें रितेश कुमार (34), राकेश कुमार (35), रोहित कुमार (28), रकसाती कुमारी (8), कृष्णा कुमार (12), खुशी कुमारी (14), सुमित कुमार (20), लड्डू कुमार (1.5), हर्ष कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना में दो बच्चों के पैर टूट गए हैं और एक की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि दो मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed