फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News Three new police stations launched simultaneously in Sitamarhi Bokhra got status of police station

Bihar News: सीतामढ़ी में एक साथ तीन नए थानों का शुभारंभ, बोखड़ा पिकेट को लंबे समय के बाद मिला थाने का दर्जा

Wed, 16 Aug 2023 12:44 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीतामढ़ी Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 16 Aug 2023 12:44 PM IST
सार

बिहार के सीतामढ़ी जिले में तीन नए थानों का शुभारंभ हुआ है। सोनबरसा, रुन्नीसैदपुर और बोखड़ा प्रखंड में नया थाना स्थापित हुआ है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सोनबरसा प्रखंड में पहले से कन्हौली और अब नया थाना भुतही में खुल गया है।

विज्ञापन
Bihar News Three new police stations launched simultaneously in Sitamarhi Bokhra got status of police station
उद्घाटन करते हुए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सीतामढ़ी में तीन नए थाना का शुभारंभ किया गया है। जिले के सोनबरसा, रुन्नीसैदपुर और बोखड़ा प्रखंड में नया थाना स्थापित किया गया है। भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में सोनबरसा प्रखंड में पहले से कन्हौली और सोनबरसा के बाद अब नया थाना भुतही में खुल गया है। वहीं, रुन्नीसैदपुर व महिंदवारा थाने के बाद इस प्रखंड में गाढ़ा में एक नया थाना खुला है। इसके अलावा बोखड़ा में पुलिस पिकेट को थाने का दर्जा मिल गया है। 

विज्ञापन


बता दें कि एक दशक के लंबे इंतजार के बाद भुतही ओपी (पिकेट) को थाना का दर्जा मिला है। इस थाने का थानाध्यक्ष का पदभार ओपी प्रभारी प्रशिक्षु पुअनि कुमार प्रभाकर को मिला है। बताया गया कि सोनबरसा थाने के अधीन भुतही, विशनपुर गोनाही, सिंगवाहिनी, मढिया, मधेसरा, और मधेसरा पंचायत एवं कन्हौली थाना के अधीन एक मात्र कचोर पंचायत के साथ कुल तीस गांव की जिम्मेदारी भुतही थाने की होगी। थाना भवन निर्माण के लिए रजिस्ट्री ऑफिस के पास जमीन चिह्नित है। फिलहाल थाने का संचालन पशु चिकित्सालय में ही होगा। 
विज्ञापन




रुन्नीसैदपुर प्रखंड में मानिकचौक ग्राम कचहरी भवन में नवसृजित गाढ़ा थाने का उद्घाटन विधायक पंकज कुमार मिश्रा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। रुन्नीसैदपुर थाने से अलग कर कुल सात पंचायतों के करीब 72 हजार की आबादी की सुरक्षा का दारोमदार इस पर है। इस थाने के उत्तर में डुमरा व बाजपट्टी, दक्षिण में रुन्नीसैदपुर, पूरब में नानपुर तथा पश्चिम में परसौनी थाने की सीमा लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाने का पहला इंचार्ज पुअनि राकी कुमार को बनाया गया है। इनके अलावा एक अन्य अवर निरीक्षक प्रवीण कुमार को यहां पदस्थापित किया गया है। इस थाने के लिए अधिसूचित कार्यक्षेत्र मानिकचौक (उत्तरी), मानिकचौक (दक्षिणी), मानिकचौक (पश्चिमी), कौड़िया लालपुर, प्रेमनगर, गाढ़ा व धनुषी को मिलाकर कुल सात पंचायत निर्धारित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed