फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: The female guard of Sadar Hospital in Begusarai had stolen the child, Police caught three

Bihar News : सदर अस्पताल की महिला गार्ड ने चुराया था बच्चा, 60 हजार में हुई थी डील; पुलिस ने तीन को पकड़ा

Mon, 16 Sep 2024 09:29 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 16 Sep 2024 09:29 PM IST
सार

नवजात की मां ने कहा कि बेगूसराय पुलिस को धन्यवाद देती हूं कि उनकी तत्परता के कारण आज मेरा बेटा सकुशल बरामद हो गया। मैं काफी डर गई थी। ऐसा लग रहा था कि मेरी दुनिया उजड़ गई।

विज्ञापन
Bihar News: The female guard of Sadar Hospital in Begusarai had stolen the child, Police caught three
बच्चा चोरी की आरोपी महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बेगूसराय सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड से बच्चा चोरी मामले की मास्टरमाइंड एसएनसीयू में तैनात महिला गार्ड ही निकली। उसने महज 60 हजार के लिए जन्म के दूसरे दिन ही नवजात बच्चे को चोरी करने की साजिश रची। इस घटना के बाद पुलिस ने न सिर्फ कुछ घंटे बाद ही बच्चा को बरामद कर लिया बल्कि आरोपी सुरक्षा गार्ड सहित तीन महिलाओं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 

विज्ञापन


चोरी करने के लिए 60 हजार में हुई थी डील
जानकारी के अनुसार खरीददार से बच्चा चोरी के एवज में 60 हजार रुपये में सौदा तय हुआ था। इस मामले में पुलिस ने सुरक्षा गार्ड ज्योति मिश्रा, सीता देवी और सुलेना देवी नामक महिला को गिरफ्तार किया है। बताते चलें कि शनिवार की रात मुंगेर की रहने वाली नंदनी कुमारी ने सदर अस्पताल मे एक बच्चे को जन्म दिया था। जन्म के बाद बच्चे को एसएनसीयू मे भर्ती कराया गया था। रविवार को एक अज्ञात महिला ने एसएनसीयू में घुसकर नवजात लड़के की चोरी कर ली थी। इसके बाद स्वास्थ्य अस्पताल में काफी हो हंगामा मचा था। घटना के बाद से ही शक की सुई सुरक्षा कर्मी ज्योति मिश्रा पर गई थी।
विज्ञापन


बच्चे के मां पिता ने राहत की सांस ली
इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ज्योति मिश्रा को हिरासत में लिया तो पूरी घटनाक्रम का उद्भेदन हुआ और पुलिस ने कुछ घंटे बाद ही बच्चे को बरामद कर लिया। जिसके बाद बच्चे के मां पिता ने राहत की सांस ली। फिल्हाल इस घटना के बाद सदर अस्पताल बेगूसराय में बच्चा चोरी के नेटवर्क का खुलासा हुआ। हालांकि पकड़ी गई ज्योति मिश्रा ने खुद को निर्दोष बताया हैं। वहीं इस संबंध में नवजात की मां ने कहा कि आज मेरा पुत्र सकुशल बरामद हो गया। इससे ज्यादा काफी खुशी मिल रही है। क्योंकि मेरे बच्चा जब चोरी हो गया था तो लग रहा है कि मेरी दुनिया उजड़ गई। लेकिन, पुलिस के तत्परता से मेरा बच्चा मेरे पास वापस फिर से आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed