फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Terror of wolves in Maqsoodpur village of Gaya, many people have been injured so far

Bihar: बिहार के इस गांव में भेड़ियों का आतंक, 300 साल पुराने किले को बनाया ठिकाना; अबतक कई लोगों को किया घायल

Tue, 03 Sep 2024 09:29 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 03 Sep 2024 09:29 AM IST
सार

Bihar News : करीब 10 दिनों से मकसूदपुर किला से भेड़िया समूह में निकल रहा है। भेड़ियों के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। भेड़ियों को आने वाले स्थानों पर पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे के अंदर चिकेन का टुकड़ा लटकाया गया है।

विज्ञापन
Bihar News: Terror of wolves in Maqsoodpur village of Gaya, many people have been injured so far
इसी किले को भेड़ियों ने अपना ठिकाना बनाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बहराइच के बाद बिहार के इस गांव में भी भेड़ियों के आतंक से लोग डरे और सहमे है। भेड़िया के हमले की डर से ग्रामीण शाम होते ही अपने-अपने घरों में बंद हो जाते है। भेड़िया ने अब तक चार लोगों पर हमला कर लहूलुहान कर दिया है। वहीं कई मवेशियों पर भी हमला कर जख्मी कर दिया है। यह पूरा मामला गया जिले के खिजरसराय थाना क्षेत्र में स्थित मकसूदपुर गांव की है। तीन सौ साल से अधिक पुराना मकसूदपुर किला इन दिनों भेड़ियों का ठिकाना बना हुआ है।

विज्ञापन


दस दिनों से गांव में है भेड़ियों का आतंक
इस संबंध में मकसूदपुर गांव के रहने वाले सतीश कुमार ने बताया कि करीब 10 दिनों से मकसूदपुर किला से भेड़िया समूह में निकल रहा है। भेड़ियों के डर से लोग शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार की रात गांव का एक युवक बाहर निकला था। इस दौरान चार से पांच भेड़ियों ने युवक पर हमला कर दिया। भेड़ियों के हमला के सूचना के बाद गांव के लोगों ने घेर कर एक भेड़िया को लाठी डंडे से पीट-पीट कर मार डाला।
विज्ञापन


चिकन के टुकड़े से भेड़ियों को फंसाने का हो रहा है प्रयास 
वहीं मकसूदपुर गांव में भेड़ियों के आतंक की खबर के बाद वन विभाग की टीम गांव पहुंची है। पूरी जानकारी लेने के बाद वन विभाग की टीम भेड़ियों को पकड़ने के लिए पिंजरा का सहारा ले रहे हैं। भेड़ियों को आने वाले स्थानों पर पिंजरा लगाया गया है। पिंजरे के अंदर चिकेन का टुकड़ा लटकाया गया है। ताकि भेड़िया आए और खाने के लालच में पिंजरे में फंस जाए। वन विभाग के पहल से गांव वाले संतुष्ट नहीं हैं। उन लोगों का कहना है कि भेड़िया समूह में आते हैं, ऐसे में मात्र एक पिंजरे से क्या होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Bihar News: Terror of wolves in Maqsoodpur village of Gaya, many people have been injured so far
घटना के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला

पानी भरने गई महिला पर भेड़ियों ने किया हमला
भेड़ियों के हमले में घायल हुई महिला देवंती देवी ने बताया कि घर के बाहर पानी भरने गए थे। इस दौरान भेड़ियों ने हमला कर दिया। भेड़ियों के हमले में घायल हो गए। जब हल्ला करने लगे तो गांव वाले निकले। काफी संख्या में गांव वालों को देख कर भेड़िया भाग गया। घटना के बाद गांव में शाम होते ही घर में बंद हो जाते है। भेड़ियों के आतंक से घर के बाहर डंडा लेकर खड़ा रहना पड़ रहा है।

लाठी डंडे से पीट-पीट कर ग्रामीणों ने एक भेड़िया को मारा डाला
फिलहाल गांव वाले डरे और सहमे हुए हैं। भेड़ियों ने गांव के पांच मवेशियों को अपना शिकार बनाया था। भेड़ियों के हमले में पांच मवेशी घायल हो गए। मवेशियों पर हमला के बाद ग्रामीणों ने एक भेड़िया को लाठी डंडे से पीट-पीट कर मार डाला। भेड़िया को मार रहे थे, उस दौरान कुछ लोग वीडियो बना रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed