फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav targets Nitish government; Vegetable prices, inflation, bridge collapse

Price Hike : सब्जियों और खाद्य पदार्थों की कीमत किसने बढ़ाई? तेजस्वी यादव ने दिया इस सवाल का जवाब

Mon, 08 Jul 2024 03:43 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 08 Jul 2024 03:43 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में आलू ही 45-50 रुपये  किलो बिक रहा है। सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं है? जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? 

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav targets Nitish government; Vegetable prices, inflation, bridge collapse
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

पूर्व उपमुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने फिर से केंद्र और राज्य सरकार पर हमला बोला है। इस बार उन्होंने सब्जियों के दाम बताकर सरकार को घेरने की कोशिश की है। बुधवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने पूछताछ कि कोई एक सब्जी का नाम बताए जो 45 रुपए किलो से कम हो? आलू, प्याज, टमाटर, भिंडी, हरी मिर्च, गोभी, अदरक, शिमला मिर्च, तुरई, बैंगन, लौकी, धनिया, लहसुन इत्यादि के भाव आसमान छू रहे है। सब्जियों और खाद्य पदार्थों जैसे दाल,चावल, नमक,तेल,घी इत्यादि की कीमतों में बेतहाशा बढ़ोतरी ने आम आदमी की रसोई का पूरा बजट ही बिगाड़ दिया है। गरीब आदमी का जीना मुहाल हो गया है। लोगों की थाली से हरी सब्जी गायब हो गई है।

विज्ञापन


सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं
तेजस्वी यादव ने कहा कि पटना में आलू ही 45-50 रुपये किलो बिक रहा है। सरकार के कर्ता-धर्ता महंगाई पर बोलने के लिए तैयार ही नहीं है? जनता महंगाई की चक्की में पीस रही है फिर किस बात की डबल इंजन सरकार? सरकार प्रायोजित इस महंगाई से ना तो किसानों को फायदा होता है और ना ही आम आदमी को। सरकार द्वारा बिचौलियों को फायदा पहुँचाने के लिए खाद्य पदार्थों की कीमतों में वृद्धि की गयी है।
विज्ञापन


बिहार में प्रतिदिन पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं
इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए था कि बिहार में प्रतिदिन पुल गिर रहे हैं, पेपर लीक हो रहे हैं, बदहाल विधि व्यवस्था के कारण लोग मारे जा रहे है। बेतहाशा महंगाई,अपराध,भ्रष्टाचार,गरीबी और बेरोजगारी बढ़ रही है। बिहार के लिए कुछ सकारात्मक कार्य नहीं हो रहा है और सरकार में बैठा कोई भी व्यक्ति इस पर विमर्श तक नहीं कर रहा है। बिहार में जो कुछ है वो भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रहा है। ये डबल इंजन की सरकार किसलिए है?

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed