फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav attacks NDA government: Accused of looting government treasury: RJD, BJP, JDU

Bihar News: तेजस्वी यादव का नीतीश सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- सरकारी खजाने को लूट रहे सत्ता में बैठे लोग

Sat, 19 Apr 2025 12:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 19 Apr 2025 12:51 PM IST
सार

Tejashwi Yadav: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव लगातार राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार पर हमला बोल रहे हैं। इस बार उन्होंने सरकार पर बड़ा आरोप लगा दिया और इसकी उच्चस्तरीय जांच करवाने की मांग की है।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav attacks NDA government: Accused of looting government treasury: RJD, BJP, JDU
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

बिहार में इंडिया गठबंधन के समन्वय समिति के अध्यक्ष व राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने फिर से नीतीश सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। राजद कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में उन्होंने कहा किसत्ता में बैठे लोग समझ चुके हैं कि वह फिर से सरकार में नहीं आएंगे और इसलिए वह सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। एनडीए सरकार में संगठित भ्रष्टाचार सभी रिकॉर्ड तोड़ चुका है। जनता घूसखोरी और दलाली से त्रस्त हो चुकी है।
विज्ञापन


महिला संवाद अभियान पर भी सवाल उठा दिया
तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के महिला संवाद अभियान पर भी सवाल उठा दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि जनता दल यूनाईटेड बिहार सरकार के पैसों से चुनाव प्रचार कर रही है। तेजस्वी ने दावा किया कि महिला संवाद के नाम पर राज्य में बड़ा भ्रष्टाचार हो रहा है। 225 करोड़ रुपये में प्रचार के लिए 600 चुनावी रथ मंगवाए गए हैं। ठेकेदार के जरिए मंत्री को 30 फीसदी कमीशन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कांग्रेस ने तेजस्वी यादव को 'इंडिया महागठबंधन' का नेतृत्व सौंपा
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार बाहरी लोगों को टेंडर दे रही है
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव के खर्च के लिए कई टेंडर निकाले जा रहे हैं। यानी अब यह लोग चुनाव का खर्च भी जनता से ही निकाल रहे हैं। यहां के बिहार के ठेकेदारों को कोई टेंडर नहीं दिया जा रहा है। ग्लोबल टेंडर के जरिए इनसे पैसा वसूला जा रहा है। सरकार बाहरी लोगों को टेंडर दे रही है। वह ऐसा जल्दबाजी में कमीशन पाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इसकी जांच होनी चाहिए। यह अत्यंत ही गंभीर मुद्दा है। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed