फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: CM Nitish Kumar launched Mahila Samvad, the program will be held at 70 thousand places in 60 days

Bihar News: सीएम नीतीश कुमार ने 'महिला संवाद' का किया शुभारंभ, 60 दिन में 70 हजार जगहों पर होगा कार्यक्रम

Fri, 18 Apr 2025 12:06 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Fri, 18 Apr 2025 12:06 PM IST
सार

महिला संवाद अभियान में एक लाख 35 हजार से अधिक जीविका दीदी भाग लेंगी। केवल पटना में 1395 जगह संवाद होंगे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं को अवगत कराना है। 

विज्ञापन
Bihar News: CM Nitish Kumar launched Mahila Samvad, the program will be held at 70 thousand places in 60 days
महिला संवाद अभियान को हरी झंडी दिखाते सीएम नीतीश कुमार और उनके मंत्री अधिकारी। - फोटो : सोशल मीडिया।

विस्तार

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने महिला संवाद अभियान की शुरुआत कर दी है। ग्रामीण विकास विभाग के इस कार्यक्रम के जरिए राज्य सरकार ने दो करोड़ महिलाओं तक पहुंचने का लक्ष्य रखा है। सीएम नीतीश कुमार ने इसके लिए 40 प्रचार वाहनों को हरी झंडी दिखाकर बिहार के सभी 38 जिलों के लिए रवाना किया। इस दौरान उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, मंत्री विजय चौधरी और श्रवण कुमार समेत कई वरीय अधिकारी मौजूद रहे। शुक्रवार को राज्य के 600 जगहों पर संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर यह कार्यक्रम काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। 60 दिनों तक चलने वाले इस कार्यक्रम का आयोजन 70 हजार जगहों पर होगा। इसके सारी तैयारी पूरी हो चुकी है। गर्मी को देखते हुए सरकार ने महिला संवाद सुबह और शाम में करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन

 

Bihar News: CM Nitish Kumar launched Mahila Samvad, the program will be held at 70 thousand places in 60 days
महिला संवाद के लिए जागरूकता रथ। - फोटो : अमर उजाला

कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं को अवगत कराना ही उद्देश्य
राज्य सरकार की ओर से बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य नीतीश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को महिलाओं को अवगत कराना है।  कार्यक्रमों में राज्य सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम एवं योजनाओं के बारे में बताया जाएगा। साथ ही कार्यक्रमों में महिलाएं खुलकर अपनी, अपने गांव एवं टोले की समस्याओं और आकांक्षाओं को खुलकर रख सकेंगी। राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में क्रियान्वित योजनाओं, कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में आए सकारात्मक बदलाव पर विस्तृत चर्चा किए जाने तथा सरकार के स्तर पर योजनाओं के सूत्रण एवं नीति निर्धारण में महिलाओं की आकांक्षाओं को बेहतर ढंग से समाहित करने के लिए महिला संवाद कार्यक्रम आयोजन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bihar News: CM Nitish Kumar launched Mahila Samvad, the program will be held at 70 thousand places in 60 days
लालू प्रसाद यादव और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

महिला संवाद यात्रा को लेकर लालू प्रसाद के बयान पर हुआ था बवाल
दरअसल, सीएम नीतीश कुमार पिछले साल ही महिला संवाद यात्रा पर जाने वाले थे लेकिन किसी कारणवश यह यात्रा टल गई। इसके बाद सीएम नीतीश कुमार प्रगति यात्रा पर निकले और महिला संवाद यात्रा बाद में आयोजन होने की बात कही गई। महिला संवाद यात्रा को लेकर बिहार में खूब सियासत हुई थी। सीएम नीतीश की यात्रा पर राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद ने आपत्तिजनक बयान दिया था, जिससे सियासत काफ गरमा गई थी। उन्होंने आरोप लगाया था कि वह नयन सुख के लिए जा रहे हैं। नयन सेंकने के लिए वह यात्रा पर जा रहे हैं। 2025 के विधानसभा चुनाव 225 सीटें जीतने के सीएम नीतीश के दावे के सवाल पर लालू प्रसाद ने कहा कि वह पहले वो अपनी आंख सेंक लें तब यह सब दावे करें। वह आंख सेंकने ही जा रहे हैं। लालू यादव ने जो कहा, उसपर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड के साथ सहयोगी भारतीय जनता पार्टी ने भी उन्हें कसकर घेर लिया है। भाजपा ने उनकी दिमागी हालत पर सवाल उठाया है तो जदयू ने उनकी सोच को निकृष्ट बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed