फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav attacks BJP and CM Nitish Kumar, corruption, RJD, NDA, crime, inflation

Bihar: भाजपा को तेजस्वी की सीधी चुनौती, कहा- मेरा भ्रष्टाचार बता दे कोई; सीएम नीतीश के बारे में यह बातें कहीं

Sat, 24 Aug 2024 04:51 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 24 Aug 2024 04:51 PM IST
सार

तेजस्वी यादव ने कहा कि जाे आंकड़े सामने आए हैं, उसमें बेरोजगारी में बिहार नंबर वन है। महंगाई में नंबर वन है। भ्रष्टाचार में नंबर वन है। अपराध में बिहार नंबर वन है। 17 साल से डबल इंजन की सरकार है। लेकिन, आंकड़े यह बता रहे।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav attacks BJP and CM Nitish Kumar, corruption, RJD, NDA, crime, inflation
तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

भ्रष्टाचार पर बिहार में सियासत शुरू हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल के बयान तेजस्वी यादव ने पलटवार किया है। तेजस्वी यादव ने कहा कि तेजस्वी यादव ने कहा कि हमने 18 महीना उप मुख्यमंत्री रहे हमने किस चीज का भ्रष्टाचार किया वह लोग बताएं ना। 17 साल से बैठे हो आपलोगों को पता नहीं है कि हमने क्या भ्रष्टाचार किया है? पहले यह तो बता दें। जो अपराधी है, जो भ्रष्टाचारी है, उनको यह लोगों के संरक्षण देते हैं। बता दें कि दिलीप जायसवाल ने कहा है कि मंदिर में आकर तेजस्वी यादव कसम खाएं कि हमने भ्रष्टाचार नहीं किया है। इसके बाद पत्रकारों ने तेजस्वी यादव से यह सवाल किया तो उन्होंने भाजपा को सीधी चुनौती दी और पूछा कि आप बता दो मेरा कब और क्या भ्रष्टाचार किया। 

विज्ञापन


इन मंत्रियों को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया
पटना में तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में चुनिंदा मंत्री है उनका सुरक्षा बढ़ाया जा रहा है। मंत्री सरवन कुमार को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया? मंत्री रत्नेश सदा को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया? मंत्री जमा खान को सुरक्षा क्यों नहीं दिया गया? तेजस्वी यादव ने कहा कि  जिस तरीके से मंत्रियों को सुरक्षा दी जा रही है इसे साबित हो गया है कि मंत्री भी बिहार में सुरक्षित नहीं है और इससे साबित हो गया है कि कानून व्यवस्था खराब है।जो भाजपा के सामने झुकेगा उसे जी प्लस सुरक्षा मिलेगा, उसे मंत्री बना दिया जाएगा उसे आयोग का अध्यक्ष बना दिया जाएगा। उसे मलाईदार जगह पर भेज दिया जाएगा। उसे गवर्नर बना दिया जाएगा। जो नहीं झुकेगा उसे पर कार्रवाई की जाएगी
विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार से अब बिहार नहीं चल रहा है
तेजस्वी यादव ने कहा कि जाे आंकड़े सामने आए हैं, उसमें बेरोजगारी में नंबर वन है। महंगाई में नंबर वन है। भ्रष्टाचार में नंबर वन है।  यह आंकड़े हमारे नहीं है। महंगाई है बेरोजगारी है। अपराध में बिहार नंबर वन है। 17 साल से डबल इंजन की सरकार है। अब नकारात्मक चीज जिससे जनता को मुक्ति चाहिए। कोई कुछ भी कहता रहे लेकिन आंकड़ों को नहीं झूठ लाया जा सकता। सीएम नीतीश कुमार का इकबाल खत्म हो गया। उनसे अब बिहार नहीं चल रहा है। वह थके मुख्यमंत्री हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed