फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tejashwi Yadav attacked CM Nitish Kumar; Bhamashah Jayanti, Patna, RJD

Bihar News: तेजस्वी ने जनता से मांगा मौका, कहा- बिहार को टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी की जरूरत नहीं

Tue, 29 Apr 2025 05:38 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 29 Apr 2025 05:38 PM IST
सार

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए पर्यटन के क्षेत्र में महागठबंधन सरकार ने टूरिज्म पॉलिसी लाया था लेकिन सीएम नीतीश ने ऐन मौके पर पलट गये। आज वो सारे काम रूके पड़े हुए हैं। आप पांच साल का मौका दें, हम बिहार बदलने के प्रति संकल्पित हैं।

विज्ञापन
Bihar News: Tejashwi Yadav attacked CM Nitish Kumar; Bhamashah Jayanti, Patna, RJD
भामाशाह की जयंती पर राजद के प्रदेश कार्यालय में कार्यक्रम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश कार्यालय के कर्पूरी सभागार में राजद व्यवसायिक प्रकोष्ठ की ओर से दानवीर भामाशाह की जयंती मनायी गई। तेजस्वी यादव ने अपने संबोधन के दौरान केंद्र और राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बिहार को टायर्ड मुख्यमंत्री और रिटायर्ड अधिकारी की जरूरत नहीं है। समाज को जोड़ने में आप सभी लोग सहयोग करें। हम आपको भयमुक्त वातावरण देने का कार्य करेंगे। आपलोग नया बिहार बनाने के लिए एक साथ मिलकर हमें मौका दीजिए, हम आपको नया बिहार बनाकर देंगे। आपसभी को पता है कि 17 महीने के महागठबंधन सरकार ने बिहार में व्यापार और व्यापारियों को आगे बढ़ने का मौका दिया, जहां 50 हजार करोड़ का निवेश हुआ। वहीं पांच लाख से ऊपर  लोगों को सरकारी नौकरियां दी जिसमें सभी वर्गों और समाज के लोगों को नौकरी मिली। 3.50 लाख रिक्तियां छोड़कर आये थे उसे भी डबल इंजन सरकार भर नहीं पायी है।

विज्ञापन


हम चार कदम आपके साथ खड़े रहेंगे
तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार व्यवसायियों के खिलाफ काम कर रही है। चाहे जीएसटी का मामला हो या अन्य तरह के टैक्स का मामला हो, आर्थिक रूप से केन्द्र और राज्य सरकार प्रताड़ित कर रही है। वहीं दूसरी ओर हत्या, लूट, अपराध और अत्याचार की घटनाओं के कारण व्यापारियों में भय व्याप्त है। किस तरह से एनडीए की सरकार आपलोगों के विरूद्ध कार्य कर रही है यह आप सभी लोगों को पता है। उसका आकलन आपलोग स्वयं करें, डबल इंजन सरकार आपलोगों के हितों के खिलाफ क्यों कार्य कर रही है। हमारी पीड़ा है कि आपके समाज को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है और जिस तरह से भय के माहौल में आपलोगों को रहने के लिए मजबूर किया जा रहा है इसके खिलाफ संकल्पित होकर मजबूती के साथ आप सभी अपने स्वाभिमान की लड़ाई में हमारे साथ खड़े हों। आप एक कदम साथ देंगे तो हम चार कदम आपके साथ खड़े रहेंगे।
विज्ञापन

खगड़िया के अंचलाधिकारी पर गिरी गाज, काम में लापरवाही के साथ हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना का भी आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन


भामाशाह के विचार को आगे बढ़ायें
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि भामाशाह दानवीर रहे हैं, उनके बारे में कौन नहीं जानता है। उन्होंने स्वाभिमान की लड़ाई में महाराणा प्रताप को हमेशा सहयोग किया। भामाशाह के विचारों को आगे बढ़ाने की आवश्यकता है और सभी एक-दूसरे के साथ सहयोगात्मक रवैया रखकर उनके विचारों को मजबूती प्रदान करें। तेजस्वी यादव ने कहा कि वैश्य समाज को राष्ट्रीय जनता दल ने हमेशा मान-सम्मान दिया है और आप लोगों से जो विश्वास का रिश्ता बना है उसको और मजबूत करना है। आप सभी स्वाभिमान की लड़ाई में भामाशाह के विचार को आगे बढ़ायें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed