फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Tej Pratap Yadav reached to meet his alleged female friend, this is what he reacted to, RJD

Tej Pratap Yadav: जिस महिला के साथ फोटो वायरल हुआ, उनसे मिलने पहुंचे तेज प्रताप, घर से निकलने के बाद ऐसा कहा

Mon, 30 Jun 2025 07:15 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Mon, 30 Jun 2025 07:15 PM IST
सार

Bihar News: लालू प्रसाद के बड़े बेटे व पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव फिर से सुर्खियों में हैं। आज वह पटना में बाइक से घूमते नजर आए। इसी दौरान वह अपनी कथित महिला मित्र से मिलने उनके घर पहुंच गए। घर से निकलने के बाद उन्होंने पत्रकारों के सवाल का कुछ इस तरह से जवाब भी दिया। 

विज्ञापन
Bihar News: Tej Pratap Yadav reached to meet his alleged female friend, this is what he reacted to, RJD
तेज प्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिस महिला के साथ सोशल मीडिया पर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का फोटो वायरल हुआ था। उनसे ही मिलने तेज प्रताप यादव सोमवार को उनके घर पर पहुंचे। तेज प्रताप बाइक से गए थे। करीब सात घंटे वहां रहे। इसके बाद बाहर निकलने तो मीडिया के सवालों का जवाब दिया। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं सबसे मिलते जुलते रहता हूं। इस घर से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। मुझे आने-जाने से कोई नहीं रोक नहीं सकता है। वहीं अनुष्का यादव) को अपने घर ले जाने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने चुप्पी साध ली और जवाब को टाल हुए गाड़ी में बैठ गए। तेज प्रताप के निकलते ही अनुष्का यादव के भाई आकाश याव दूसरी गाड़ी से बाहर निकले। हालांकि, उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन


मुलाकात से पहले इंटरव्यू में कहा था- प्यार किया तो किया... 
पूर्व मंत्री तेजप्रताप यादव ने इस मुलाकात से पहले एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में तेजप्रताप ने स्वीकार करते हुए  कहा कि अनुष्का के साथ उनकी तस्वीरें सही थीं। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी माना कि वह मेरा ही पोस्ट था, लेकिन फोटो-वीडियो मैंने नहीं डाले थे। हां यह बात जरुर है कि वह पोस्ट मेरी आईडी से ही हुआ था। वैसे भी प्रेम तो सभी करते हैं। प्यार किया तो किया... इसमें कोई गलती नहीं है। तेजप्रताप यादव ने कहा कि दुश्मन हर पग-पग पर हैं। मैं जनता के रास्ते फिर से पार्टी में आऊंगा और फिर धीरे-धीरे सब लोग मान जाएंगे। वहीं दूसरी तरफ तेज प्रताप यादव ने बिना नाम लेते हुए यह भी कहा कि कुछ समय के लिए लोगों ने सोचा होगा कि मुझे पार्टी और परिवार से बाहर कर देंगे तो मेरा पापड़ बेल जाएगा। लेकिन वे सभी लोग पछताएंगे। 
विज्ञापन


छह साल के लिए पार्टी से निलंबित, परिवार से भी दूर
इससे पहले 25 मई को पूर्व मंत्री और विधायक तेज प्रताप यादव को राष्ट्रीय जनता दल से निकाल दिया गया था। तेज प्रताप को छह साल के लिए पार्टी से निलंबित कर दिया गया था। लालू ने उन्हें परिवार से भी दूर कर दिया थ। लालू ने 'एक्स' पर लिखा था, 'निजी जीवन में नैतिक मूल्यों की अवहेलना करना हमारे सामाजिक न्याय के लिए सामूहिक संघर्ष को कमजोर करता है। ज्येष्ठ पुत्र की गतिविधि, लोक आचरण तथा गैर जिम्मेदाराना व्यवहार हमारे पारिवारिक मूल्यों और संस्कारों के अनुरूप नहीं है। अतएव उपरोक्त परिस्थितियों के चलते उसे पार्टी और परिवार से दूर करता हूं। अब से पार्टी और परिवार में उसकी किसी भी प्रकार की कोई भूमिका नहीं रहेगी। उसे पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तेज के अकाउंट से हुए पोस्ट ने मचा दिया था घमासान
दरअसल्, 24 मई को तेज प्रताप यादव के ऑफिशियल फेसबुक अकाउंट पर शेयर किए गए पोस्ट ने बवाल मचा दिया था। पोस्ट में तेज प्रताप एक लड़की के साथ दिख रहे थे। इसमें लिखा गया था कि हम दोनों पिछले 12 साल से एक दूसरे को जानते हैं। प्यार भी करते हैं। पिछले 12 साल से हम रिलेशन में हैं। मैं बहुत दिनों से आप लोगों से यह बात कहना चाहता था पर समझ नहीं आ रहा था कि कैसे कहूं....? इसलिए आज इस पोस्ट के माध्यम से अपने दिल का बात आप सब के बीच रख रहा हूं! आशा करता हूं कि आप लोग मेरी बातों को समझेंगे।  पोस्ट को लेकर बवाल हुआ तो यह सोशल मीडिया से गायब कर दिया गया। तेज प्रताप यादव के अकाउंट से ही इसे डिलीट कर दिया गया। हालांकि, तब तक इसके स्क्रीनशॉट लोगों ने सुरक्षित कर लिए। देखते ही देखते पोस्ट की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। मीडिया में भी इसक खूब चर्चा हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed