Bihar News : बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी से मिलने पहुंचे तेज प्रताप, स्वस्थ होने की कामना की,
Bihar : चुनावी मौसम है, जिसमें राजनीतिक पार्टियाँ एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाते रहते हैं। यह विचारों का मतभेद है लेकिन आज एक ऐसी भी तस्वीर देखने को मिली, जहां राजनीतिक मतभेद को मिटाकर सुशील मोदी का हाल-समाचार लेने तेज प्रताप उनके घर पर पहुंचे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बीमार चल रहे हैं। डॉक्टरों के द्वारा कैंसर की सूचना दी गई हैं। आज उनको मिलकर उनका हाल समाचार पूछने तेज प्रताप यादव उनके घर पर पहुंचे। तेज प्रताप यादव ने सुशील मोदी के स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि इश्वर उनको जल्द स्वस्थ करें। तेज प्रताप यादव ने कहा कि मेरी बड़ी बहन के चुनाव प्रचार में गया हुआ था। मेरी दीदी सोशल मीडिया के अपने आईडी से पोस्ट किया था, तब मुझे यह जानकारी मिली कि सुशील मोदी जी बीमार हैं। यह जानकार मुझसे रहा नहीं गया तो मैं उन्हें देखने चला आया। तेज प्रताप ने बताया कि सुशील मोदी मेरे पिता जी के मित्र हैं। जेपी आन्दोलन में वह मेरे पिता जी के साथ थे। वहां से जाते- जाते तेज प्रताप यादव ने कहा कि मैं महादेव और कृष्ण भगवान से प्रार्थना करता हूं कि वह जल्द स्वस्थ हो जाएँ। आपलोग इनका ख्याल रखिये।
पटना एयरपोर्ट पर उन्हें देखकर लोग हैरान हुए थे
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी बीमार और कमजोर हालत में सबसे पहले पटना एयरपोर्ट पर दिखे थे। उन्हें इस हालत में देखकर हर कोई आश्चर्यचकित रह गया था। व्हील चेयर पर सुशील मोदी को इस हालत में देखकर लोग हैरान हो रहे थे। उनके चेहरे को देखकर लोग कह रहे थे कि क्या यही हैं सुशील मोदी ? परिजनों का कहना है कि सुशील मोदी थ्रोट कैंसर से पीड़ित हैं।
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी जताया था दुःख
पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी को इस हालत में देखकर राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी दुःख जताया था। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तकलीफ को व्यक्त करते हुए लिखा है- 'भाई सुशील मोदी की स्वास्थ्य संबंधित खबर सुन हैरान और दुखी हूँ। 50 वर्षों से उन्हें जानता हूँ। वह जुझारू और संघर्षशील प्रवृति के धनी है। परमपिता से उनके अच्छे स्वास्थ्य की मंगलकामना करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि वह शीघ्र स्वस्थ होकर सार्वजनिक जीवन एवं जनसेवा में सक्रिय हों ताकि उनके लंबे राजनीतिक अनुभव का सबको फायदा मिलते रहे।