{"_id":"67bcbde77d91a7eb8700df53","slug":"bihar-news-tea-shopkeeper-abused-minor-inside-the-shop-begusarai-bihar-police-investigation-2025-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: खून से सनी बच्ची घर पहुंची तो परिवार वाले सन्न रह गए; चाय दुकान के अंदर बंद कर दुष्कर्म का सच खोला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: खून से सनी बच्ची घर पहुंची तो परिवार वाले सन्न रह गए; चाय दुकान के अंदर बंद कर दुष्कर्म का सच खोला
Tue, 25 Feb 2025 12:13 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Tue, 25 Feb 2025 12:13 AM IST
सार
Bihar : पांच साल की बच्ची आंगनबाड़ी से पढ़कर वापस अपने घर लौटी तो खून से वह सनी हुई थी। घर वालों ने जब उससे पूछा तो सुनकर सन्न रह गए। फिलहाल बच्ची जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है।
विज्ञापन
मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेगूसराय में एक 5 वर्षीय बच्ची के साथ एक चाय दुकानदार ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना बलिया थाना क्षेत्र की है। घायल बच्ची का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे चल रहा है।
विज्ञापन
घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि बच्ची दिन के तकरीबन एक बजे आंगनबाड़ी से पढ़कर वापस अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में चाय की दुकान चलाने वाले एक चाय दुकानदार ने पहले उसे बहला फुसला कर अपनी दुकान में लाया और फिर दुकान बंद कर दुकान के अंदर ही बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बच्ची खून से लथपथ हालात मे घर पहुंची और अपने साथ हुए घटना के संबंध मे बताया तो घर के लोगो के होश उड़ गए। फिर परिवार सहित अन्य लोग मौके पर पहुँच कर युवक के साथ पूछताछ की तो युवक ने इस घटना को अंजाम देने की बात कबूल की।जिसके बाद लोगो ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
घटना के बाद बच्ची को गंभीर हालत मे सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया है, जहां बच्ची की हालत गंभीर बताई जा रही है। लोगो ने आरोप लगाया है कि एक सोची समझी साजिश के तहत इस घटना को अंजाम दिया गया है। इसमें और भी लोग शामिल हो सकते है। क्यूंकि गांव के बीच चाय की दुकान को बंद कर अकेले इस घटना को अंजाम देने की हिम्मत नहीं की जा सकती है। घटना से आक्रोशित लोगो ने आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की है। वही इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश देखी जा रही है।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय के एसपी मनीष कुमार घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुट गये। इस संबंध में एसपी मनीष कुमार ने बताया कि एक बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। हालांकि आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।