फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Suspicious death of married woman in Gaya, in-laws accused of murder, dowry death accused

Bihar News : ससुराल में इस हालत में मिली विवाहिता की लाश, मायके वाले बोले- ससुर ने मार डाला

Tue, 31 Oct 2023 02:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 31 Oct 2023 02:56 PM IST
सार

थानेदार अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों का कहना है उसके  बेटी हत्या की गई है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Bihar News: Suspicious death of married woman in Gaya, in-laws accused of murder, dowry death accused
घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गया के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मलसा गांव सोमवार रात महिला विभा कुमारी (23) की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। हालांकि, मृतका के मायके वालों का कहना है कि विभा की हत्या उसके ससुर ने ही की है। महिला की हत्या उसके गले पड़ी हुई मोती की माला से की गई है। यही नहीं माला से गला घोंटने से पूर्व उसके साथ मारपीट भी की गई है। क्योंकि उसके हाथ की चूड़ियां और सिर कर बाल दूसरे कमरे में बिखरे पड़े थे साथ ही उस कमरे में यूरिन के निशान व बदबू भी आ रहे थे। जबकि डेड बॉडी दूसरे कमरे पड़ी थी।

विज्ञापन


विज्ञापन


मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया
वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के मगध मेडिकल कालेज अस्पताल भेजा है। इधर, मौके पर मौजूद अपर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि मृतका के मायके वालों का कहना है उसके  बेटी हत्या की गई है। मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। उन्हें कहा गया कि जो भी कहना वह लिखित में दें। उसी के आधार पर केस किया जाएगा और जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


घर का सारा सामान बेचना चाहता था ससुर
मामले में मृत निभा कुमारी की बहन विभा कुमारी ने बताया कि उसकी बहन की शादी 2017 में गौरव चौधरी से हुई थी। गौरव ऑटो चलाता है और वह जुआ भी खेलता है। जुआ व शराब के लिए उसकी बहन से अक्सर लड़ाई होती थी। यही नहीं बहन का ससुर भी घर का सारा सामान बहन से जबरदस्ती लेकर बेचने पर तुला हुआ था। सोमवार रात करीब एक बजे बहन का ससुर अरुण चौधरी ने बताया कि उसकी बहन की हत्या कर दी है, जो करना है कर लो यह कहते हुए फोन काट दिया। रात में ही हम लोग गांव के लोगों के साथ मलसा पहुंचे तो वहां अपनी बहन की डेड बॉडी नंगे हाल में देखा। विभा ने बताया कि बहन की हत्या किए जाने को लेकर अरुण चौधरी व हमलोगों के बीच मारपीट भी हुई। मारपीट करने के बाद लोग घर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed