फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : STF Bihar Police encounter in araria punrea tanishq robbery case, accused was shot

Bihar: तनिष्क लूट कांड के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़, कुख्यात चुनमुन ढेर; तीन पुलिसकर्मी भी घायल

Sat, 22 Mar 2025 08:10 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Sat, 22 Mar 2025 08:10 AM IST
सार

Bihar Police: एसटीएफ की टीम, स्थानीय पुलिस के सहयोग से तनिष्क लूट कांड के आरोपियों को पकड़ने के लिए थलहा नहर के पास पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, वैसे ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी गोलियां चलाई।

विज्ञापन
Bihar News : STF Bihar Police encounter in araria punrea tanishq robbery case, accused was shot
पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करवाया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अररिया के नरपतगंज थाना क्षेत्र में पटना एसटीएफ, स्थानीय पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इसमें नरपतगंज थानेदार, एसटीएफ के दो जवान समेत तीन पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। वहीं पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो अपराधी को गोली लगी है। इसमें से एक अपराधी भागने में कामयाब हो रहा। वहीं दूसरे अपराधी (पलासी के मजलिसपुर निवासी चुनमुन झा) को तीन गोली लगी है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। लेकिन, इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। अस्पताल में पुलिसकर्मियों की भीड़ लगी है।

विज्ञापन



विज्ञापन


अपने गैंग के साथ छिपा था चुनमुन झा
बताया जा रहा है कि पटना एसटीएफ को सूचना मिली कि पूर्णिया में तनिष्क ज्वेलरी शॉप लूटकांड का आरोपी चुनमुन झा अपने गैंग के साथ नरपतगंज में छिपा हुआ है। इस पर एसटीएफ की टीम, स्थानीय पुलिस के सहयोग से, उसे पकड़ने के लिए थलहा नहर के पास पहुंची। जैसे ही पुलिस ने घेराबंदी की, अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इस मुठभेड़ में चुनमुन झा को सीने और पैरों में गोली लगी, जिससे वह अचेत होकर गिर गया। वहीं एक और अपराधी को पर में गोली लगी है जो भागने में सफल रहा है। जबकि नरपतगंज थानेदार भी घायल हुए हैं। फिलहाल घायल चुनमुन झा को लेकर पुलिस अररिया सदर अस्पताल पहुंची लेकिन वहां इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: तनिष्क शोरूम में लूट, कर्मचारी कह रहे 20 करोड़

Bihar News : STF Bihar Police encounter in araria punrea tanishq robbery case, accused was shot
तनिष्क लूटकांड के आरोपियों की कुछ तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

जानिए, कैसे लूट हुई थी तनिष्क शो रूम में
 26 जुलाई 2024 को दिनदहाड़े पूर्णिया के तनिष्क ज्वेलरी शॉप में बड़ी लूट हुई थी। कर्मचारियों ने
20 करोड़ के जेवरात लूटे जाने की जानकारी दी थी। कर्मचारियों ने कहा था कि दोपहर करीब 12 बजे ग्राहक बनकर पहले तीन बदमाश फर्स्ट फ्लोर के अलग-अलग काउंटर पर गहना खरीदने के बहाने आए और बैठ गये। फिर उपस्थित महिला कर्मी को गहना दिखाने को कहा। इसके करीब एक मिनट के अंदर चार और अपराधी ग्राउंड फ्लोर पर पहुंचे। एक ने शोरूम के बाहर मेन गेट पर पोजिशन लिया और बाकी तीन ने एंट्री करते ही पिस्टल तान दी। ड्यूटी पर लगे दोनों गार्ड, 25 स्टाफ और 5 ग्राहकों को अपने कब्जे में ले लिया। बारी-बारी से एक टेबल पर सबको अपना मोबाइल रखने को कहा। फिर अपराधी सभी को लेकर ग्राउंड फ्लोर से फर्स्ट फ्लोर पर ले गए। चालाकी करने पर उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी थी। सभी को गन पॉइंट पर रखा। इसके अपराधी करीब 20 करोड़ रुपये की सोने और हीरे के जेवरात लूटकर ले गए। 



लूटकांड में इतने आरोपी गिरफ्तार हो चुके थे
इस मामले में पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया था कि तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड मामले में शामिल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था। इनमें सरसी निवासी सोनू झा को सहरसा और एसटीएफ पुलिस के मदद से गिरफ्तार किया गया है। बिट्टू कुमार पासवान को मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया था। अकुंश कुमार को एसटीएफ और रोहतास पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया । इलाजरत मुख्य सरगना प्रशांत गौरव को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना न्यायालय को दी जा रही है। घटना के बाद अपराधियों के रुपये प्राप्त करने वाले शमी आनंद को पटना से गिरफ्तार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed