फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Purnea News ›   Bihar Crime: Five criminals including main gang leader arrested in Purnea Tanishq showroom robbery case

पूर्णिया तनिष्क शोरूम लूट कांड: पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, मुख्य सरगना सहित पांच अपराधी गिरफ्तार

Sun, 08 Sep 2024 02:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 08 Sep 2024 02:36 PM IST
सार

Purnea Tanishq showroom robbery case: एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है और जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।
 

विज्ञापन
Bihar Crime: Five criminals including main gang leader arrested in Purnea Tanishq showroom robbery case
पुलिस की गिरफ्त में सभी आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्णिया में हुए तनिष्क शोरूम लूट कांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य सरगना प्रशांत गौरव सहित कई अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधियों में से कुछ को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जबकि अन्य को पुलिस अभिरक्षा में रखा गया है। गिरफ्तार अपराधियों में प्रशांत गौरव, सोनू झा, बिट्टू कुमार पासवान, अंकुश कुमार, और शम्मी आनंद शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से कई महत्वपूर्ण साक्ष्य भी बरामद किए हैं, जिनमें मोबाइल फोन, चेक बुक और अन्य सामग्री शामिल हैं।

विज्ञापन

 
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार अपराधियों ने लूट कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। इनके अलावा पुलिस ने कई अन्य अपराधियों की पहचान की है, जो इस घटना में शामिल थे। पुलिस इन अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस अधीक्षक उपेंद्र नाथ वर्मा ने बताया कि तनिष्क ज्वेलरी लूटकांड मामले में शामिल पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। इनमें सरसी निवासी सोनू झा को सहरसा और एसटीएफ पुलिस के मदद से गिरफ्तार किया गया है। बिट्टू कुमार पासवान को मुजफ्फरपुर पुलिस और एसटीएफ के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। अकुंश कुमार को एसटीएफ और रोहतास पुलिस के सहयोग से गिरफ्तार किया गया है। इलाजरत मुख्य सरगना प्रशांत गौरव को पुलिस हिरासत में लेने की सूचना न्यायालय को दी जा रही है। घटना के बाद अपराधियों के रुपये प्राप्त करने वाले शमी आनंद को पटना से गिरफ्तार किया गया है।

एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा ने कहा कि मामले में और भी गिरफ्तारियां हो सकती हैं। पुलिस सभी साक्ष्यों को इकट्ठा कर रही है और जल्द ही इस मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed