{"_id":"671a692742a23f7e720d4ee9","slug":"bihar-news-state-election-commission-relieved-mukhiya-from-her-post-charges-of-dual-citizenship-india-nepal-2024-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : बिहार की एक मुखिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने किया पदमुक्त, वजह बना नेपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : बिहार की एक मुखिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने किया पदमुक्त, वजह बना नेपाल
Thu, 24 Oct 2024 09:05 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 24 Oct 2024 09:05 PM IST
सार
Bihar : राज्य निर्वाचन आयोग ने बिहार की एक मुखिया को उनके पद से मुक्त कर दिया है। उनपर आरोप है कि उनके पास न सिर्फ भारत की बल्कि नेपाल की भी नागरिकता उनके पास है। अब यही मामला उनके लिए नुकसान साबित हो गया।
विज्ञापन
सबा परवीन।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरभंगा की एक मुखिया को राज्य निर्वाचन आयोग ने पदमुक्त कर दिया है। उनपर दोहरी नागरिकता रखने का आरोप है। मामला केवटी प्रखंड के कोठिया पंचायत का है, जहां की मुखिया सबा परवीन उर्फ सबा खातून को भारत और नेपाल की दोहरी नागरिकता रखने के मामले को लेकर राज्य निर्वाचन आयोग ने पदमुक्त कर दिया है। पंचायत चुनाव मुखिया सबा परवीन के पास भारत और नेपाल दोनो जगह की नागरिकता रखने को लेकर चुनाव आयोग में शिकायत की गई थी।
विज्ञापन
मुखिया के खिलाफ़ चुनाव आयोग को शिकायत की गई थी। पंचायत चुनाव के दौरान मुखिया के नेपाल और भारत दोनो देशों की नागरिकता रहते हुए उन्होंने पंचायत चुनाव में मुखिया पद की उम्मीदवार रहते हुए जीत गई थी, जिसे बिहार पंचायत चुनाव अधिनियम 2006 की धारा 136(1) के तहत भारत का नागरिक होना निर्वाचन प्रक्रिया मे भाग लेने हेतु मुख्य अहर्ता है। इन्ही आरोपों में घिरकर सबा परवीन की मुखिया पद की कुर्सी छीन गई है।
विज्ञापन
यह आरोप कोठियां पंचायत के रहने वाले जितेंद्र प्रसाद ने मुखिया के खिलाफ बिहार पंचायत राज अधिनियम 2006 की धारा 135 एवं 136 (2) के तहत नेपाली नागरिकता के दावे के आधार पर राज्य निर्वाचन आयोग से मुखिया को पद हटाने को लेकर शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में काफी बहस के बाद निवार्चन आयोग ने मुखिया को पद से हटाने का फैसला सुनाया है।
विज्ञापन