फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Six-year-old son dies after burning in a hut in Gaya, father's condition critical; Fire broke out

Bihar News: पिता के सामने जिंदा जल गया छह साल का मासूम, घर में सो रहे थे दोनों, अचानक लगी आग; पढ़ें पूरी खबर

Sun, 29 Dec 2024 03:44 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया Published by: आदित्य आनंद Updated Sun, 29 Dec 2024 03:44 PM IST
सार

छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर ने बताया कि तारचुआ गांव में आग की चपेट में आने से छह साल का बच्चे की मौत हो गई है। साथ बच्चे को बचाने के दौरान पिता झल्लू सिंह भोक्ता भी झुलस गए हैं। आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बतायी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Bihar News: Six-year-old son dies after burning in a hut in Gaya, father's condition critical; Fire broke out
छकरबंधा थाने की पुलिस जांच में जुटी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के गया जिले में झोपड़ी में आग लगने के कारण पिता के सामने छह साल की बच्चे आग में जलकर दम तोड़ दिया। झोपड़ी में आग लगी की खबर पर गांव के लोग दौड़े और आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किया। लेकिन उक्त घटना में बच्चे ने तो दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे के पिता भी बुरी तरह झुलस गए। मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई। यह पूरा मामला रविवार को गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ गांव की है। मृत बच्चे की पहचान तारचुआ गांव के रहने वाले झल्लू सिंह भोक्ता के छह वर्षीय पुत्र चिरंजीत कुमार के रूप में हुई।

विज्ञापन


पिता के सामने बच्चे ने तोड़ दिया दम
मिली जानकारी के मुताबिक रविवार को गया जिले के छकरबंधा थाना क्षेत्र के तारचुआ गांव में अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। उस दौरान झोपड़ी में गांव के झल्लू सिंह भोक्ता और उनके 6 वर्षीय पुत्र चिरंजीत कुमार सो रहे थे। आग की लपट देख पिता तो किसी तरह झोपड़ी से बाहर निकल आए। लेकिन उनके 6 साल का बेटा फंस गया। पिता ने अपने बच्चे को आग से बचाने की भरपूर कोशिश किया, लेकिन उनके आंखों के सामने बच्चे ने दम तोड़ दिया। वहीं बच्चे को बचाने के दौरान पिता भी झुलस गए। 
विज्ञापन


फसल बचाने के लिए बनाया था झोपड़ी 
वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि तारचुआ गांव के रहने वाले झल्लू सिंह भोक्ता अपने खेत में सरसों लगाया था। फसल को जानवरों से बचाने के लिए खेत के पास पुआल का झोपड़ी बनाकर प्रतिदिन रात्रि में वहीं रहा करता था। बीती रात अपने बच्चे के साथ उसी झोपड़ी में सो रहा था। इसी दौरान यह घटना हुई। वहीं लोगों ने आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बता रहे हैं। छकरबंधा थानाध्यक्ष अजय बहादुर ने बताया कि तारचुआ गांव में एक झोपड़ी में आग लग जाने के कारण छह साल का बच्चे की मौत हो गई है। साथ बच्चे को बचाने के दौरान पिता झल्लू सिंह भोक्ता भी झुलस गए हैं। आग लगने की वजह शाॅर्ट सर्किट बतायी जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed