फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Six year old girl raped in Bettiah: Condition critical: Bihar Police investigation:

Bihar News: बारात देखने गई छह साल की मासूम से हैवानियत, खून से लथपथ हो गई तब छोड़कर भागा आरोपी, हालत गंभीर

Tue, 04 Mar 2025 09:15 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेतिया Published by: आदित्य आनंद Updated Tue, 04 Mar 2025 09:15 AM IST
सार

Bettiah News : बारात देखने पड़ोस मे गई एक छह वर्षीय बच्ची से हैवानियत की गई है। बच्ची की हालत गंभीर है। परिजन आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

विज्ञापन
Bihar News: Six year old girl raped in Bettiah: Condition critical: Bihar Police investigation:

विस्तार

बिहार के बेतिया में बारात देखने पड़ोस मे गई एक छह वर्षीय बच्ची से हैवानियत की गई है। मामलें मे कार्रवाई करते हुए पुलिस आरोपी और उसके पिता को हिरासत मे लेकर पुछताछ कर रही है। घटना बगहा पुलिस जिले के भैरोगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पड़ोस के एक घर में बारात आई हुई थी। वह बारात को देखने के लिए बच्ची गई थी। तब तक आरोपी ने उसे अकेले देख लिया। इसके बाद उसे उठाकर बगल के गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


पीड़िता चिखती-चिल्लाती रही लेकिन आरोपी ने उसकी नहीं सुनी। वही जब बच्ची खून से लथपथ हो गई तो उसे गन्ने के खेत मे छोड़कर वह फरार हो गया। बच्ची रोती बिलखती अपने घर पर पहुंची परिजन कपड़े में और शरीर में लगे खून को देख हैरान रह गए। इसके बाद बच्ची को फौरन अस्पताल में भर्ती करवाया। परिजनों ने बच्ची से बच्ची ने जब आपबीती सुनाई तो सभी परिजन दंग रह गए। वहीं परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी राजवंशी पासवान तथा उसके पिता को हिरासत में लेकर घंटों पूछताछ की पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी के पिता को छोड़ दिया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं आरोपी और पीड़ित बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है। पीड़िता के शरीर से लगातार खून निकल रहा है। उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वही उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसका इलाज जीएमसीएच बेतिया में चल रहा है। इधर थानाध्यक्ष महेश कुमार ने बताया कि पीड़िता के दादा के बयान पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है। साथ ही उसके कपड़े को एफएसएल  टीम को जांच के लिए सौंप दिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़िता के दादा ने बताया कि बगल के पड़ोस में बच्ची बारात देखने गई थी, इसी दौरान आरोपियों से उठाकर गन्ने के खेत में ले गया और दुष्कर्म के घटना को अंजाम दिया। बच्ची जब घर पहुंची तो सारी आपबीती सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed