फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News : Shortly after the marriage the bride over a trivial issue gave triple talaq in Patna.

Bihar News : निकाह के महज 12 घंटे के अन्दर लड़की ने ही दे दिया तीन तलाक

Sun, 29 Oct 2023 09:48 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण Updated Sun, 29 Oct 2023 09:48 PM IST
सार

Triple Talaq : बिहार में एक अनोखा निकाह हुआ, जिसमें कुछ ही घंटे में तीन तलाक भी हो गया। वधु ने शौहर के साथ जाने से इंकार कर दिया। हालांकि इससे पहले दोनों पक्ष में विवाद हुआ था। वजह चाहे जो भी हो, लेकिन दुल्हे को बिना दुल्हनियां के ही वापस लौटना पड़ा। 

विज्ञापन
Bihar News : Shortly after the marriage the bride over a trivial issue gave triple talaq in Patna.
ट्रिपल तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में तीन तलाक का एक अनोखा मामला सामना आया है जिसमें लड़की ने निकाह के महज 12 घंटे के अन्दर ही तीन तलाक दे दिया।  घटना पटना के फुलवारीशरीफ की है। घटना के संबंध में परिजनों का कहना है कि वर-वधु के बीच भोजन करने को लेकर विवाद शुरु हुआ और देखते ही देखते दोनों तरफ से मारपीट शुरू हो गई और फिर मामला तलाक पर जाकर खत्म हो गया। परिजनों का कहना है कि नवादा जिला के अंसार नगर के रहने वाले गुलाम नबी की बारात पटना के फुलवारीशरीफ पहुंची थी, जहां रात में निकाह हुआ। फिर खाना खाने के दौरान बाराती और लड़की पक्ष के बीच बहस होने लगी। फिर लड़की वालों ने लड़का के तरफ से लाये गये सामान पर आपत्ति करने लगे। इस तरह दोनों तरफ से काफी बवाल होने लगा और फिर दोनों तरफ से मारपीट होने लगी।

विज्ञापन


लड़की ने ही दे दिया तलाक  
परिजनों ने बताया कि रातभर मैरेज हॉल में हंगामा होने के बाद दुल्हन ससुराल जाने से इंकार कर दिया। हालांकि वहां मौजूद अन्य लोगों ने दोनों पक्ष के बीच सुलह करवाने की काफी कोशिश की लेकिन लड़की पक्ष अपनी नबात पर अड़ा रहा। लड़की ने तीन तलाक देकर शादी को तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed