{"_id":"6856cab920ca9d869b0d727e","slug":"bihar-news-sdpo-transfer-news-job-posting-transfer-and-posting-bihar-police-patna-bihar-police-2025-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : आईपीएस अधिकारियों के बाद अब नए एसडीपीओ को मिली जिम्मेदारी, 19 अनुमंडलों में करेंगे योगदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : आईपीएस अधिकारियों के बाद अब नए एसडीपीओ को मिली जिम्मेदारी, 19 अनुमंडलों में करेंगे योगदान
Sat, 21 Jun 2025 08:37 PM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Sat, 21 Jun 2025 08:37 PM IST
सार
Bihar : पिछले सप्ताह पटना के एसएसपी सहित कई आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया। अब नीतीश सरकार ने नए एसडीपीओ को भी जिम्मेदारी दी है। इसमें पटना और पूर्णिया सहित 19 जिले शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस मुख्यालय पटना
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
बिहार सरकार ने आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर के बाद अब पुलिस सेवा के अधिकारियों का ट्रांसफऱ-पोस्टिंग किया गया है। यह ट्रांसफर 19 अनुमंडलों में की गई है, जहां नए एसडीपीओ जिम्मेदारी दी गई है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।
विज्ञापन
एसडीआरएफ के अपर पुलिस अधीक्षक पटना निवासी जितेंद्र पांडे को पूर्णिया वायसी का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है। भोजपुर के रहने वाले वि वि स पु 14 के अपर पुलिस अधीक्षक सोनू कुमार राय को औरंगाबाद दाउदनगर की जिम्मेदारी मिली है। कैमूर जिला के रहने वाले रेल अपर पुलिस अधीक्षक प्रभाकर तिवारी को बिरौल दरभंगा की जिम्मेदारी मिली है। नालंदा के रहने वाले विशेष शाखा में पदस्थापित अपर पुलिस अधीक्षक शिवेंद्र कुमार अनुभवी को पकड़ी दयाल मोतिहारी की जिम्मेदारी मिली है। मधुबनी के रहने वाले विशेष कार्य बल के पुलिस उपाधीक्षक विभाष कुमार को त्रिवेणीगंज सुपौल भेजा गया है। पटना के रहने वाले विशेष कार्य बल में पदस्थापित पुलिस उपाध्यक्ष राहुल सिंह को आरा सदर की जिम्मेदारी मिली है। मुजफ्फरपुर जिला के रहने वाले पूर्णिया बनमनखी में पदस्थापित अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुबोध कुमार को हाजीपुर सदर की जिम्मेदारी मिली है। पटना के रहने वाले रोहतास जिले में पुलिस उपाधीक्षक की जिम्मेदारी संभाल रहे सरोज कुमार शाह को गया नगर का अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन