{"_id":"65a82785ad0955d86400a698","slug":"bihar-news-scorpio-fell-into-canal-three-including-mukhiya-cum-ljp-leader-died-in-rohtas-road-accident-2024-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : नहर में गिरी स्कॉर्पियो; मुखिया सह लोजपा नेता सहित तीन की मौत, कार्यक्रम से लौट रहे थे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : नहर में गिरी स्कॉर्पियो; मुखिया सह लोजपा नेता सहित तीन की मौत, कार्यक्रम से लौट रहे थे
Thu, 18 Jan 2024 12:46 AM IST
कृष्ण बल्लभ नारायण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतास
Published by: कृष्ण बल्लभ नारायण
Updated Thu, 18 Jan 2024 12:46 AM IST
सार
Bihar : किसी कार्यक्रम से लौटने के क्रम में स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर नहर में गिर गई, जिसमें मुखिया सह लोजपा नेता, उप सरपंच और वार्ड सदस्य की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। साथ ही चार अन्य लोग भी घायल हो गये।
विज्ञापन
मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान का प्रोफाइल फोटो।
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रोहतास में एक सड़क हादसे में मुखिया समेत तीन लोगों की मौत हो गई। घटना दिनारा थानाक्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल के पास की है। मृतकों की पहचान दिनारा थाना क्षेत्र के बीसी कला पंचायत के वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल के रूप में की गई है। पुलिस का कहना है कि इस घटना में स्कॉर्पियो में सवार चार अन्य लोग घायल हो गये हैं, जिनका सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
कार्यक्रम से लौटने के क्रम में हुआ हादसा
घटना के संबंध में पुलिस का कहना है कि स्कॉर्पियो में सवार होकर मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल सहित कुल सात व्यक्ति किसी कार्यक्रम से लौट रहे थे। स्कॉर्पियो काफी तेज गति से जा रही थी, तभी तभी दिनारा थानाक्षेत्र के भामपुर सेमरी पुल पर स्कॉर्पियो चढ़ने के दौरान अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। इस घटना में वर्तमान मुखिया सह लोजपा नेता उमेश पासवान, उप सरपंच बिपिन बिहारी गोस्वामी और वार्ड सदस्य महेंद्र पाल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उस स्कॉर्पियो में सवार अन्य चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों की मदद से निकाला गया शव
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को बड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी से बाहर निकाला गया। फिर घायलों को दिनारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उस घायलों का प्राथमिक उपचार कर उन्हें बेहतर इलाज के लिए सासाराम सदर अस्पताल रेफर कर दिया। साथ ही पुलिस ने मृतकों के डेडबॉडी को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम सदर अस्पताल भेज दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मुखिया सहित अन्य के परिजनों के बीच कोहराम मच गया है। सभी का रो- रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन