Bihar: सम्राट चौधरी ने पूछा- कांग्रेस देश के साथ है या नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ? मंगल पांडेय ने कह दी यह बातें
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस आरक्षण विरोधी है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और देश की एकता को बार-बार खतरे में डाला है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और स्वास्थ्य व कृषि मंत्री मंगल पांडेय ने शनिवार को नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस पार्टी पर जमकर हमला बोला। पहले सम्राट चौधरी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन से भी सवाल पूछा। कहा कि कांग्रेस देश को बताए कि नेशनल कांफ्रेंस कहती है कि धारा 370 फिर से लगाएंगे। कांग्रेस देश के साथ है या नेशनल कांफ्रेंस के साथ है। नेशनल कांफ्रेंस कहती है कि कश्मीर अलग झंडा और अलग देश के तौर पर जाना जाएगा। कांग्रेस और इंडी गठबंधन को इसका जवाब देना चाहिए। नेशनल कॉन्फ्रेंस यह नहीं मानती थी कि कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है। वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कांग्रेस और जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के चुनावी गठजोड़ पर कहा है कि कांग्रेस ने अब्दुल्ला परिवार के साथ मिलकर अपने छिपे इरादों को जाहिर किया है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने सत्ता के लिए जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा और देश की एकता को बार-बार खतरे में डाला है।
नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया
डिप्टी सीएम चौधरी ने कहा कि कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के लिए नेशनल कॉन्फ्रेंस के साथ गठबंधन किया है। उसे यह खुलासा करना चाहिए कि क्या वह अनुच्छेद 370 पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के तर्क और कश्मीर के लिए एक अलग ध्वज की वकालत से सहमत थी। जबकि पीएम नरेंद्र मोदी सरकार अखंड भारत को प्राप्त करने का प्रयास कर रही है, जैसा कि सहस्राब्दी पहले चाणक्य ने कल्पना की थी। इतना ही नहीं नेशनल कॉन्फ्रेंस नियंत्रण रेखा के साथ भी पाकिस्तान के साथ व्यापार संबंध चाहती है, जो हमारे रुख के खिलाफ है। हम पूरे कश्मीर को भारत का अंग मानते हैं।
अलगाववादी पार्टी नेशनल कान्फ्रेंस के साथ कांग्रेस पार्टी ने गठबंधन करके अपनी देशविरोधी मानसिकता को उजागर कर दिया है।
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) August 24, 2024
कांग्रेस को देश को यह बताना चाहिए कि वो भी अनुच्छेद 370 को पुन: लागू करना चाहते हैं?
देश जान गया है कि कौन देश के साथ है और कौन देश विरोधी ताकतों के साथ।… pic.twitter.com/Tk4WeWALAV
नेशनल कॉन्फ्रेंस आरक्षण विरोधी है
सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि नेशनल कॉन्फ्रेंस आरक्षण विरोधी है। वह आगामी विधानसभा चुनावों में जम्मू-कश्मीर में शुरू किए गए एससी और एसटी के लिए कोटा का विरोध करती है। कांग्रेस को यह बताना चाहिए कि आरक्षण और पाकिस्तान पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के रुख के साथ वह कैसे सामंजस्य बिठाती है, जिसने लगातार सीमा पार से आतंक को प्रायोजित किया है, जिससे पड़ोसी देश के साथ हमारे राजनयिक संबंध गंभीर रूप से प्रभावित हो रहे हैं।
मंगल पांडेय ने बोला कांग्रेस पर हमला
वहीं स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने कहा है कि कांग्रेस पार्टी, सत्ता के लिए विकास व बदलाव की राह पर आगे बढ़ चुका जम्मू-कश्मीर को एक बार फिर से अशांत और आतंक की आग में झोंकना चाह रही है? उन्होंने राजद सहित इंडी गठबंधन की अन्य पार्टियों से पूछा है कि क्या वे कांग्रेस के इस खतरनाक इरादे के साथ है? उन्होंने कहा है कि कांग्रेस को बताना चाहिए कि क्या वह जम्मू-कश्मीर के लिए अलग झंडे के नेशनल कॉन्फ्रेंस के वादे का समर्थन करती है? क्या राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी अनुच्छेद 370 और 35A को बहाल करने के जम्मू-कश्मीर नेशनल कांफ्रेंस के फैसले का समर्थन करते हैं, और क्या इस तरह वह जम्मू-कश्मीर को अशांति और आतंकवाद के युग में वापस धकेलना चाहते हैं? क्या कांग्रेस जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर अलगाववादियों और पत्थरबाजों का दौर शुरू करना चाहती है?