फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Bihar News: Rohini Acharya leaves for Singapore; Targeted at NDA government; BJP, NDA, RJD

Rohini Acharya : सारण की हार के बाद रोहिणी आचार्य सिंगापुर निकलीं, जाते-जाते चाचा नीतीश के लिए दिया संदेश

Wed, 12 Jun 2024 05:54 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 12 Jun 2024 05:54 PM IST
सार

सिंगापुर जाने के सवाल पर रोहिणी आचार्य ने कहा कि अपने बच्चों से मिलने सिंगापुर जा रही हूं। 15 दिन में लौटकर वापस आऊंगा। सारण की जनता के बीच जाऊंगी। उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन
Bihar News: Rohini Acharya leaves for Singapore; Targeted at NDA government; BJP, NDA, RJD
रोहिणी आचार्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य सारण लोकसभा सीट से हार के आठ दिन बाद वह सिंगापुर रवाना हो गईं। बुधवार दोपहर पटना एयरपोर्ट पर केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि मंत्रिमंडल के नाम पर बिहार को कुल नहीं मिला। उन्होंने स्पष्ट कहा कि सच्चाई सामने आ गया न। यही बात विपक्ष के लोग बोलते थे। जनता से इन लोगों ने कितने वादे किए थे। फिर से झुनझुना थमा दिया गया। यह बात बिहार की जनता भी बोल रही है। आकर झांसा देकर गए थे फिर से सारे वादे हवा-हवाई हो गए। उनके सभी वादे झूठे थे इसीलिए बिहार में मंत्रिमंडल में कोई भी बड़ा विभाग नहीं मिला। 

विज्ञापन


सीएम नीतीश कुमार के बारे में यह बातें कहीं
वहीं सीएम नीतीश कुमार के चंद्र बाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं जाने पर उन्होंने कहा कि उनकी तबीयत खराब होगी। इसलिए नहीं गए होंगे उनको आराम करने दीजिए। सीएम नीतीश कुमार को फिर अपने साथ लाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि हम क्यों लेकर आएंगे। वह बड़े हैं। उनसे आशीर्वाद हमलोग मांग रहे हैं। अब चाचा जी कब आएंगे? आप उनसे ही पूछिए। हमलोग तो उनके बाल बच्चे हैं। उनसे आशीर्वाद मांग रहे हैं। 
विज्ञापन


सारण गोलीकांड पर सांसद रूडी को घेरा
वहीं सारण गोलीकांड पर उन्होंने कहा कि यह बात तो अब राजीव प्रताप रूडी से पूछिए कि गोली चला है चलता रहेगा। इसका जवाब उन्हें को देना पड़ेगा। फिर से सारण में यह लोग आतंक कायम करना चाहते हैं। वहीं सिंगापुर जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अपने बच्चों से मिलने सिंगापुर जा रही हूं। 15 दिन में लौटकर वापस आऊंगा। सारण की जनता के बीच जाऊंगी। उन्होंने मुझे अपना आशीर्वाद दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed